1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल करेगी प्याज की चाय, बस ऐसे करें यूज और जानें बनाने का सही तरीका

ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल करेगी प्याज की चाय, बस ऐसे करें यूज और जानें बनाने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2020 07:45 am IST,  Updated : Nov 05, 2020 11:59 am IST

प्याज में क्वेरसेटिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो आपके खून में जाकर एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा को तेजी से बढ़ा देता है। इसके साथ ही इस चाय में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है

ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल करेगी प्याज की चाय, बस ऐसे करें यूज और जानें बनाने का सही तरीका	- India TV Hindi
ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल करेगी प्याज की चाय, बस ऐसे करें यूज और जानें बनाने का सही तरीका Image Source : INTAGRAM/MADAMEOIGNON

आज के समय में ब्लड शुगर बढ़ना आम बात हो गई है। क्योंकि खानपान के साथ लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है। जिसके कारण अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान है। इससे सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी तेजी से शिकार हो रहे हैं। अधिकतर लोग टाइप-2 डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह दवाओं के साथ-साथ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। ऐसे में आपकी मदद प्याज भी कर सकता है।  जीहां प्याज की चाय का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा। जानिए कैसे करें सेवन और प्याज की चाय पीने के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में। 

अध्ययन में ये बात आईं सामने

यूरोपीय क्लीनिकल न्यूट्रीशन के जर्नल के वैज्ञानिकों के अनुसार, प्‍याज में क्‍वेरसेटिन नामक एक तत्‍व  पाया जाता है जो आपके खून में जाकर एंटी-ऑक्‍सीडेंट की मात्रा को तेजी से बढ़ा देता है। इसके साथ ही इस चाय में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आपको संक्रामक रोगों से बचा कर रखता है। 

दाद- खाज की समस्या हैं परेशान तो अपनाएं ये नैचुरल उपाय, कुछ ही दिनों में मिल जाएगी राहत 

प्याज कैसे करेगा फायदेमंद

आपको बता दें कि प्याज में अधिक फाइबर के साथ लौ कार्ब पाया जाता है। प्याज की चाय का सेवन करने से यह इंसुलिन को तेजी से बढ़ा देती है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

ऐसे बनाएं प्याज की चाय 

एक पैन में 2 कप पानी तक कर उबालने के बाद इसमें प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इसमें डाल लें। अब इसे धीमी आंच में उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके इसे छान लें। इसके बाद इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस और एक ग्रीन टी बैग डाल दें। करीब 5 मिनट बाद टी बैग निकाल लें और इसमें अपने अनुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें। दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करे। 

सर्वाइकल के दर्द से हैं काफी परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए असरदार उपाय 

प्याज की चाय पीने के लाभ

हाई बीपी में फायदेमंद

प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन नाम का पिग्मेंट ब्‍लड क्‍लॉट्स बनने से रोकता है, जिससे कारण आपको हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी के खतरे की कम करती है।

मोटापा में फायदेमंद

प्याज की चाय वजन कम करने में भी कारगर है। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से तेजी से मेटाबॉलिज्म बढ़ते हैं जिससे आपको कुछ ही सप्ताह में असर नजर आ जाएगा। 

सर्दियों में तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए करें ये 5 सब्जियों का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

कोलोन कैंसर
एक रिसर्च के अनुसार प्याज की चाय में घुलनशील फाइबर होता है जो कोलोन को साफ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये स्किन और आंत से टॉक्सिन को बाहर निकालकर कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। 

दिल को रखें हेल्दी
प्याज में भरपूर मात्रा में क्वेरसेटिन एचडीएल यानि कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन तेजी से होने लगता है। जिससे शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्राल खत्म हो जाते हैं और आपका दिल हेल्दी रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।