1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज सुबह करें इन बीजों का सेवन, ब्लड शुगर होगा तेजी से कंट्रोल, जानें कैसे खाएं?

डायबिटीज के मरीज सुबह करें इन बीजों का सेवन, ब्लड शुगर होगा तेजी से कंट्रोल, जानें कैसे खाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 24, 2025 07:16 am IST,  Updated : Feb 24, 2025 07:17 am IST

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन दो बीजों का सेवन शुगर को संतुलित करने और कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।

मधुमेह रोगियों के लिए कौन से बीज अच्छे हैं- India TV Hindi
मधुमेह रोगियों के लिए कौन से बीज अच्छे हैं Image Source : SOCIAL

डायबिटीज में शुगर मेटाबोलिज्म खराब हो जाता है और शरीर शुगर पचाने की जगह इसे खून में मिलाने लगता है। इस वजह से शुगर खून के जरिए तमाम अंगों तक पहुंच जाता है और दिल, लिवर, किडनी जैसे अंग बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इसलिए डायबिटीज में अपनी डाइट बेहतर करें। अच्छी डाइट से ही इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। अच्छी डाइट के अलाव आप सुबह के समय नाश्ते में सूरजमुखी और अलसी के बीजों (Sunflower Seeds and Flax Seeds for Diabetes) का भी सेवन करें। इन दोनों बीज का सेवन मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और इंसुलिन की गति में तेजी लाता है। तो, चलिए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने में ये सीड्स कैसे फायदेमंद है और इनका सेवन कैसे करना चाहिए?

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है ये सीड्स? 

सूरजमुखी के बीज और अलसी के बीजों को सेवन पेट में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है और पाचन क्रिया में तेजी लाता है। ये इंसुलिन सेल्स को बढ़ावा देता है और शुगर मेटाबोलिज्म में तेजी लाता है। इसकी वजह से शरीर में शुगर तेजी से पचने लगता है और डायबिटीज की बीमारियों से बचाव होता है। इसके अलावा इन दोनों के एंटीऑक्सीडेंट्स डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है और इंसुलिन के काम काज को सही रखने में मदद करते हैं। इन बीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जो ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।

कब और कैसे करें सेवन?

सूरजमुखी और अलसी के बीजों को भिगोकर खाना चाहिए। रात में सोते समय सूरजमुखी और अलसी के बीजों को भिगोकर सो जाएं। सुबह जब उठें तो इन्हें चबा-चबाकर खाएं और ये पानी पी जाएं। इसके अलावा आप ये भी कर सकते हैं कि इन बीजों को पानी सहित दरदरा करके जूस बना लें और इसे पी लें। आप ये काम सुबह खाली पेट करें और हफ्ते में 3 दिन या 2 हफ्तों तक लगातार करें। ऐसा करना शुगर कंट्रोल करने और फिर इंसुलिन सेल्स को तेज करने में मदद कर सकता है। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो इन दो बीजों का सेवन जरूर करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।