1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज न करें इन चीजों का सेवन, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

डायबिटीज के मरीज न करें इन चीजों का सेवन, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 05, 2022 08:51 pm IST,  Updated : May 05, 2022 09:52 pm IST

अगर आप डायबिटिक हैं तो अपने खान-पान के साथ-साथ आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि क्या नहीं खाना चाहिए।

डायबिटीज- India TV Hindi
डायबिटीज Image Source : FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज के मरीजों को शकरकंड का सेवन नहीं करना चाहिए
  • हरी मटर डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण डायबिटीज एक बहुत ही आम बीमारी बन गई है। इस परेशानी में रोगियों के ब्लड में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। यदि डायबिटीज के रोगियों का ब्लड शुगर का स्तर लंबे समय तक हाई रहता है तो यह शरीर के कई हिस्सों जैसे कि किडनी, आंख, हार्ट को प्रभावित कर सकता है और यहां तक कि ब्लड वेन को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर आप डायबिटिक हैं तो अपने खान-पान के साथ-साथ आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि क्या नहीं खाना चाहिए। ताकि आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। आइए जानते हैं कि शुगर के मरीज को किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।

हरी मटर

अगर डायबिटीज के मरीज अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो हरी मटर का सेवन न करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट में हाई है जो शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है।

चश्मे के बढ़ते नंबर से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, उतर जाएगा चश्मा

मक्का
वैसे तो मक्का खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसमें हाई कार्बोहाइड्रेट और फाइबर में कम है। ऐसे में कम फाइबर और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

शकरकंद (स्वीट पोटैटो)
शकरकंद में बीटा कैरोटीन होता है, जिसकी वजह से इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्टार्च वाली सब्जियां
डायबिटीज के रोगियों को कुछ सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि कुछ सब्जियां स्टार्च युक्त होती हैं जैसे मटर, मक्का आदि। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा होता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है कच्चा आम, इम्‍यूनिटी भी होती है बूस्ट, जानिए अन्य फायदे

जंक फूड
डायबिटीज के रोगियों को फास्ट फूड का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। बर्गर, पिज्जा, तली हुई चीजों में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।