1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात भर बदलते रहते हैं करवट और नहीं सो पाते हैं चैन की नींद, शरीर में कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?

रात भर बदलते रहते हैं करवट और नहीं सो पाते हैं चैन की नींद, शरीर में कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 30, 2025 11:10 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 11:10 pm IST

क्या आपको भी रात में नींद नहीं आती है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये लक्षण एक जरूरी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है।

अनिद्रा की समस्या- India TV Hindi
अनिद्रा की समस्या Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि किसी भी जरूरी विटामिन या फिर पोषक तत्व की कमी सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ पर नेगेटिव असर डालती है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ को बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

नींद न आने की समस्या

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है, तो हो सकता है कि आपको नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़े। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी मेलाटोनिन प्रोड्यूस करने में मदद करता है जिसकी वजह से आप चैन की नींद सो पाते हैं। अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटामिन डी की कमी को दूर करना बेहद जरूरी है।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

आइए विटामिन डी की कमी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। अगर आपको थकान महसूस हो रही है, मांसपेशियों में दर्द हो रहा है या फिर हड्डियों में कमजोरी महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई हो। इसके अलावा विटामिन डी की कमी के कारण मूड में बदलाव जैसे उदासी महसूस होना, इस तरह के लक्षण भी शामिल हैं।

डेफिशिएंसी को दूर कैसे करें?

अगर आपको विटामिन डी की कमी की वजह से चैन की नींद नहीं आ रही है, तो आप इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। टोफू में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा अंडे की जर्दी या फिर संतरे का जूस पीकर भी विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खाने-पीने की इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।