क्या आपको भी बहुत ज्यादा गुस्सा आता है? अगर हां, तो आपको समय रहते अपने गुस्से पर काबू पाने के कुछ तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए क्योंकि गुस्सा न केवल आपकी हार्ट हेल्थ पर बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकता है। क्या आप जानते हैं कि पोषण, क्रोध की प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकता है? आइए क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, हेल्थ कोच और TEDx स्पीकर डॉ. निधि निगम से गुस्से पर काबू पाने के तरीके के बारे में जानते हैं...
गौर करने वाली बात
अनियंत्रित क्रोध, रक्तचाप और तनाव को बढ़ाने का काम करता है। गुस्सा करने से ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रांस फैट, नमक और मीठी ड्रिंक्स आर्टरीज को सख्त करती हैं और सूजन को बढ़ाकर इस दबाव को और ज्यादा बढ़ा देती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं।
कैसा होना चाहिए डाइट प्लान?
डॉ. निधि निगम ने बताया कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स गुस्से को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और ग्रीन टी जैसे सुपर फूड्स ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस तरह की खाने-पीने की चीजें ब्लड वेसल्स के कार्य को सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकते हैं।
फायदेमंद साबित होगी डीप ब्रीदिंग
संतुलित डाइट प्लान एंगर मैनेजमेंट में असरदार साबित हो सकता है। अगर आप गुस्से पर काबू पाना चाहते हैं तो आपको हर रोज हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए, गहरी-गहरी सांस लेनी चाहिए और हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करनी चाहिए। बेहतर इमोशनल फ्लेक्सिबिलिटी और लंबे समय तक दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में सुधार करना बेहद जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।