1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों में क्यों महसूस होती रहती है झनझनाहट, क्या है इस समस्या को दूर करने का घरेलू उपाय?

नसों में क्यों महसूस होती रहती है झनझनाहट, क्या है इस समस्या को दूर करने का घरेलू उपाय?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 29, 2025 10:48 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 10:48 pm IST

क्या आपको भी हाथ और पैर की नसों में अक्सर झनझनाहट महसूस होती है? अगर हां, तो आपको इस समस्या के कारण और इलाज के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

नसों में झनझनाहट- India TV Hindi
नसों में झनझनाहट Image Source : FREEPIK

जिन लोगों के हाथ या फिर पैर में झनझनाहट महसूस होती रहती है, उन्हें इस लक्षण को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हाथ या फिर पैर की नसों में झनझनाहट महसूस होना, इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ठीक से ब्लड सर्कुलेशन न होना, नर्व्स पर दबाव पड़ना, विटामिन की कमी या फिर लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहना, इस तरह के फैक्टर्स नसों में झनझनाहट के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगी मसाज

अगर आपको नसों में झनझनाहट महसूस हो रही है, तो आप मसाज की मदद ले सकते हैं। हाथों और पैरों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नसों में महसूस होने वाली झनझनाहट काफी हद तक दूर हो सकती है। मसाज करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर सरसों के तेल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस्तेमाल कर सकते हैं सेंधा नमक

क्या आप जानते हैं कि सेंधा नमक में मौजूद तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? नहाने के पानी में सेंधा नमक मिक्स करके यूज किया जा सकता है। इसके अलावा आप सेंधा नमक वाले पानी में अपने हाथ या फिर पैर को भिगो सकते हैं। नसों की झनझनाहट को दूर करने के लिए सेंधा नमक को इस तरह से अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगी हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत से जुड़ी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। आपको हर रोज हल्दी वाले दूध का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। चुटकी भर हल्दी नसों में महसूस होने वाली झनझनाहट से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। हल्दी के अलावा दालचीनी को भी इस समस्या को दूर करने के लिए यूज किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।