1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बरसाती मौसम में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए जरूर फॉलो करें ये टिप्स

बरसाती मौसम में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए जरूर फॉलो करें ये टिप्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 28, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 05:18 pm IST

क्या आप जानते हैं कि मॉनसून में कुछ बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? आइए ऐसी ही कुछ बीमारियों से बचने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

मॉनसून डिजीज- India TV Hindi
मॉनसून डिजीज Image Source : FREEPIK

बदलता हुआ मौसम न केवल सुहाना मौसम बल्कि अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। अगर आपने बरसाती मौसम में सावधानी नहीं बरती, तो कुछ बीमारियों आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। आज हम आपको सेहत से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताएंगे, जो मॉनसून में ज्यादा फैलती हैं। साथ ही खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आपको इन बीमारियों से बचने के तरीकों के बारे में भी पता होना चाहिए।

मॉनसून में फैलने वाली बीमारियां

बरसाती मौसम में डेंगू और मलेरिया के मामले काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा मॉनसून में फैलने वाली बीमारियों में टाइफॉइड का नाम भी शामिल है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो बरसाती मौसम में आपको वायरल बुखार भी हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मॉनसून में फंगल संक्रमण और हेपेटाइटिस का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।

कैसे करना चाहिए बचाव?

मच्छरों के काटने की वजह से होने वाली बीमारियों से बचाव करने के लिए आपको फुल स्लीव्ज कपड़े पहनने चाहिए। कोशिश करें कि शाम के समय पार्क में न जाएं वरना डेंगू और मलेरिया होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा अपने आसपास पानी को जमा न होने दें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूषित पानी और खाना, टाइफॉइड का कारण बन सकता है।

गौर करने वाली बात

अगर आप बरसाती मौसम में बीमार नहीं पड़ना चाहते, तो आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से बीमारी की चपेट में नहीं आते। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप गिलोय, एलोवेरा और आंवला जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड्स का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है, तो कोई भी बीमारी आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।