1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद केसर, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका क्या है?

शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद केसर, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका क्या है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 27, 2025 10:59 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 10:59 pm IST

क्या आप जानते हैं कि केसर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए किचन में रखे इस मसाले के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

सेहत के लिए वरदान केसर- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान केसर Image Source : FREEPIK

केसर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि केसर को सिर्फ खाने-पीने की चीजों में डालने के लिए यूज किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर केसर आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है।

सेहत के लिए वरदान

केसर आपकी याददाश्त को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। केसर में पाए जाने वाले तत्व पार्किंसंस रोग के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। गर्भावस्था में भी महिलाओं को केसर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। केसर को गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, केसर को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से पहले आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लेना चाहिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

क्या आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपको केसर का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। केसर तनाव को दूर कर नींद की गुणवत्ता को सुधारने का काम कर सकता है। रात में सोने से पहले गर्म या फिर गुनगुने दूध में केसर एड कर पी जाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आंखों की रोशनी के लिए भी केसर को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। केसर में पाए जाने वाले तत्व दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।

सेवन करने का तरीका

दादी-नानी के जमाने से केसर को दूध के साथ कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केसर के पानी को भी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए दूध या फिर पानी को हल्का गर्म कर लेना चाहिए। महज एक महीने तक हर रोज केसर का सेवन करें और अपनी सेहत को मजबूत बनाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।