1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस पेड़ के 5 पत्ते पानी में डालकर नहा लें, इंफेक्शन और कई बीमारियों का नहीं होगा असर

इस पेड़ के 5 पत्ते पानी में डालकर नहा लें, इंफेक्शन और कई बीमारियों का नहीं होगा असर

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 18, 2024 03:36 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 03:36 pm IST

Neem Water Bath: बारिश के दिनों में स्किन से जुड़ी समस्याएं और कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मानसून में सादा पानी से नहाने के बजाय नीम के पत्ते वाले पानी से नहाना फायदेमंद होता है। नीम के 5 पत्ते पानी में डाल कर नहाने से कई बीमारियां दूर रहेंगी।

Neem Water Bath- India TV Hindi
Neem Water Bath Image Source : FREEPIK

मानसून में तेजी से स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती है। पसीने से खुजली, जलन, दाने, दाद, खाज जैसी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए नहाते वक्त पानी में नीम के कुछ पत्ते डाल लें। नीम के पत्ते वाले पानी से नहाने से कई फायदे होते हैं। नीम तासीर में ठंडा होता है और इसमें एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि आंख और बालों की कई समस्याओं को दूर करते हैं। जानिए नीम के पानी से नहाने के क्या हैं फायदे?

नीम के पानी से नहाने के फायदे

  1. फोड़े फुंसी दूर- बरसात के दिनों में फोड़े-फुंसी काफी होने लगते हैं। खासतौर से बच्चों को मच्छर काटने के बाद दाने हो जाते हैं। कुछ लोगों को कीड़े काटने के बाद स्किन पर चकते हो जाते हैं। ऐसे में नीम के पत्ते पानी में डालकर बच्चों को नहलाना चाहिए। नीम में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो फोड़े-फुंसी को ठीक करते हैं।

  2. मुहांसे दूर होंगे- कील मुहांसों की समस्या को दूर करने में नीम को असरदार माना जाता है। नीम के पानी से नहाने से दाने और मुहांसों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस पानी से चेहरे पर निखार आता है और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। इसलिए नीम के पानी का इस्तेमाल इस मौसम में जरूर करें।

  3. डैंड्रफ कम होगी- नीम में एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प पर होने वाली समस्याओं को कम करते हैं। जिन लोगों को रूसी की समस्या रहती है उन्हें नीम वाले पानी से बाल धोने से फायदा होगा। नीम के पानी का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है। बेजान बालों में शाइन लाने में भी मदद मिलेगी।

  4. पसीने की बदबू दूर- नीम के पानी से नहाने से पसीने से आने वाली दुर्गंध को दूर किया जा सकता है। नीम का पानी पसीने से पैदा होने वाले बैक्टीरिया को किल करता है। इससे पसीने से आने वाली बदबू दूर हो जाती है।

  5. जूं खत्म करे- बारिश के दिनों में कई बार गंदगी और पसीना के कारण जूं पैदा हो जाते हैं। अगर सिर गीला बना रहे तो ये समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में नीम के पानी से नहाने और सिर धोने से जूं की समस्या को कम किया जा सकता है। आप चाहें तो बालों में नीम के पत्तों को पेस्ट लगा सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।