1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खसखस कौन सी बीमारी में काम आता है? जानें इसे खाने का सबसे सही तरीका

खसखस कौन सी बीमारी में काम आता है? जानें इसे खाने का सबसे सही तरीका

 Published : Mar 19, 2024 09:34 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 09:35 am IST

खसखस के फायदे: खसखस के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिस वजह से आप इन्हें कई बीमारियों में खा सकते हैं। इसके अलावा भी सेहत के लिए ये बहुत फायदेमंद है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में।

khaskhas - India TV Hindi
khaskhas Image Source : SOCIAL

खसखस के फायदे: खसखस के बीजों का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर, कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन, जिंक और विटामिन बी6 और ई से भरपूर है आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। कई बीमारियां हैं जिनमें तो सीधेतौर पर इसे खाने के फायदे नजर आते हैं। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों तक खसखस खाने के फायदे (diseases in which you have khaskhas) हैं। 

खसखस कौन सी बीमारी में काम आता है? 

1. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है

खसखस में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं। वे शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं। खसखस आयरन से भी भरपूर होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। खसखस के सेवन से ब्लड प्रेशर का स्तर नियंत्रण में रहता है और इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है जो हृदय रोगों की संभावना को कम करने में फायदेमंद होता है।

2. अनिद्रा से लड़ता है

खसखस नींद लाने में कारगर है। इसका शांत प्रभाव तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है। ये मन को शांत करता है और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है।  इससे नींद बेहतर होती है। 

sleep disorder
Image Source : SOCIALsleep disorder

बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए? सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो इन बातों का रखें ध्यान

3. थायराइड में खाएं

थायराइड के लिए जिंक बेहद जरूरी होता है। थायरॉयड ग्रंथियों के लिए ये एक महत्वपूर्ण तत्व है और थायरॉयड हार्मोन को संतुलित करता है। तो, इसलिए थायराइड में आप जिंक से भरपूर खसखस के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

4. माउथ अल्सर में फायदेमंद

माउथ अल्सर की समस्या में आप खसखस का सेवन कर सकते हैं। खसखस एंटीबैक्टीरियल होने के साथ ठंडे प्रकृति वाला भी होता है। ये माउथ अल्सर को कम करने में मददगार है और छाले की जलन और दर्द में कमी लाता है।

सुबह के नाश्ते में ब्रेड का सेवन पड़ सकता है महंगा, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

खसखस खाने का सबसे सही तरीका

तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको रात के समय में खसखस को दूध में पकाकर खाना ( khus khus with milk benefits) चाहिए। साथ ही आप चाय में भी इसे शामिल कर सकते हैं। ये दोनों ही तरीका सेहत के लिए हर प्रकार से फायदे हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।