1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फ्रिज में कभी भी ना रखें ये 5 चीजें, हो सकता है नुकसान

फ्रिज में कभी भी ना रखें ये 5 चीजें, हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 05, 2021 05:59 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 05:59 pm IST

क्या आपको पता है कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से वो सेहत के लिए उतने फायदेमंद नहीं होते। जानिए ये चीजें कौन सी हैं और उन्हें फ्रिज में रखने से क्या नुकसान होता है।

do not put these foods in fridge- India TV Hindi
do not put these foods in fridge Image Source : INDIA TV

कई लोग घर में खानेपीने का सामान आते ही उसे तुरंत फ्रिज में भरना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो ये खबर आपके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने पीने की कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जो फ्रिज में रखने वाली नहीं होती। जानकारी ना होने पर लोग जैसे ही फल या फिर खाने पीने की चीजें घर पर आती हैं उसे तुरंत फ्रिज में स्टोर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से वो सेहत के लिए उतने फायदेमंद नहीं होते। जानिए ये चीजें कौन सी हैं और उन्हें फ्रिज में रखने से क्या नुकसान होता है।

डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करेगा जामुन का बीज, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Tomato
Image Source : INSTAGRAM/ MIHALIS_NUTRIUNIVERSETomato

टमाटर को भी रखने से बचें

जब भी लोग टमाटर खरीदते हैं तो उसे तुरंत फ्रिज में रख देते हैं। उन्हें लगता है कि फ्रिज में टमाटर रखने से वो जल्दी गलेगा नहीं, तो आप ये जान लें कि ऐसा नहीं है। फ्रिज में टमाटर रखने से जल्दी गल जाता है। इसके साथ ही इसका स्वाद खराब हो जाता है। इसलिए टमाटर को फ्रिज में नहीं बल्कि बाहर रखें।

ना रखें केला
अक्सर लोग केले को फ्रिज में रख देते हैं। अगर आप भी यही करते हैं तो आज से ही ऐसा करना छोड़ दें। दरअसल, केला फ्रिज में रखने से काला पड़ने लगता है। इससे ईथाइलीन नाम की गैस निकलती है। इस तरह ये फ्रिज में रखे आसपास के फलों को भी खराब करने लगता है। 

coffee
Image Source : INSTAGRAM/CAMPETELLI_CAFFEcoffee

कॉफी 
कई लोग सोचते हैं कि वो कॉफी को फ्रिज में रख देंगे तो वो खराब नहीं होगी। लेकिन वो इस बात को भूल जाते हैं कि कॉफी को हमेशा ड्राई जगह पर ही रखना चाहिए। इससे वो खराब नहीं होगी। 

शहद को भी फ्रिज में रखने से बचें
कभी भी शहद को फ्रिज में ना रखें। फ्रिज में शहद को रखने से वो कठोर हो जाता है। इसलिए हमेशा शहद को किसी जार में टाइट बंद करके बाहर ही रखें। 

खट्टे फल
खट्टे फलों को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। ये फल हैं- संतरा, मौसमी और नींबू। फ्रिज में इन फलों को रखने से इनके छिलके काले पड़ जाते हैं और इसमें मौजूद रस सूख जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।