1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अखबार और दूध के पैकेट पर भी है कोरोना का संक्रमण, यूं करें सेनिटाइज

अखबार और दूध के पैकेट पर भी है कोरोना का संक्रमण, यूं करें सेनिटाइज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 11:39 am IST

इंडिया टीवी के साथ खास बातचीत में डॉक्टरों ने अखबार औऱ दूध के पैकेट को भी सेनिटाइज करने की सलाह दी है। जानिए कैसे बरतें सावधानी।

coronavirus- India TV Hindi
coronavirus

कोरोना वायरस के चलते देशभर के कई जिलों को लॉकडाइन किया गया है। जिससे कि इसके संक्रमण को रोका जा सकते हैं। ऐसे में घर के लिए जरूरी समान लेने लिए अगर आपको बाहर जाना पड़ रहा है तो बहुद ही ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। जिससे कि इसके संक्रमण को रोका जा सके। एसएचआरसी की डायरेक्टर शिखा पंवार ने इंडिया टीवी के माध्यम से अपने दर्शकों को कुछ सलाह दी।

इंडिया टीवी के खास शो में एसएचआरसी की डायरेक्टर डॉक्टर शिखा पंवार ने कोरोना वायरस को लेकर कई बातें बताई। उन्होंनें बताया कि आखिरी कैसे जरूरी समान घर लाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे कि आप और अपनी फैमिली को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकते है। 

कोरोना वायरस के खौफ में आपके काम आएंगे ये नंबर, हर समय आपकी मदद के लिए मौजूद हैं ये डॉक्टर

  
अखबार अच्छे माहौल में बनता है, लेकिन सप्लाई चेन में हो सकता है उसके साथ वायरस आ जाएगा। इसके लिए अखबार पढ़ने के अवायड करें, 15 दिन न पढ़ें तो कुछ मिस नहीं होगा। अगर आप  फिर भी पढ़ना चाहते हैं तो 6-12 घंटे बाद पढ़ लें।  अगर धूप अच्छी है तो उसमें रख दें, कोरोना का वायरस धूप में खत्म हो जाता है।

दूध की थैली को डिटर्जेंट के साथ साफ कर दें। दूध की थैली साफ हो जाएगी।

क्या वाकई तापमान बढ़ने से खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस? जानें डॉक्टरों की राय

फल सब्जियों को घर लेकर आएं तो उनके थैलों को फेंक दें और उन फल और सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।

दरवाजों के हैंडल को ब्लीच इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर वो नहीं है तो लाइजॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कार्डियोलॉजिस्ट डॉं एम वली के मुताबिक लॉकडाउन में अपना ख्याल खुद रखें। इसके साथ ही अनुशासन में रहें। इसके साथ ही लॉकडाउन का मतलब .यह नहीं है कि आप कैदी है बल्कि यह सोचे कि आप घर पर सुरक्षित है।

3 जाने-माने डॉक्टर्स की पूरी बाते विस्तार से जानने के लिए देखें वीडियो-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।