1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों की सेहत के लिए फायदेमंद है अदरक, High BP के मरीज जानें क्यों करें इसका सेवन

नसों की सेहत के लिए फायदेमंद है अदरक, High BP के मरीज जानें क्यों करें इसका सेवन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 18, 2023 09:58 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 09:58 pm IST

हाई बीपी में अदरक: हाई बीपी की समस्या शरीर को धीमे-धीमे बड़ी बीमारियों की ओर ले जा सकती है। ऐसे में अदरक का सेवन कैसे, आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं विस्तार से।

Ginger benefits in high bp- India TV Hindi
Ginger benefits in high bp Image Source : FREEPIK

हाई बीपी में अदरक:  हाई बीपी की समस्या (Ginger for high blood pressure) असल में आपको कई बड़ी बीमारियों की ओर ले जा सकती है। जी हां, दरअसल हाई बीपी की बीमारी जिन भी लोगों को होती है उनका दिल धीमे-धीमे कमजोर पड़ने लगता है। इसके अलावा ऐसे लोगों में हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ने लगती है। साथ ही एक समय बाद आपको ये स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों की ओर ले जा सकता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखे और बीपी कंट्रोल करने में मदद करे। कैसे, जानते हैं।

क्या अदरक ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है?-Ginger for high blood pressure in hindi

अदरक आपकी धमनियों और रक्त वाहिकाओं में रक्त के थक्कों को बनने से रोककर हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद कर सकता है। खास बात ये है कि अदरक में कई प्रकार के फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को लड़ते हैं। ये धमनियों की दीवारों को मजबूत करते हैं और इन्हें हाई बीपी के कारण होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसके अलावा भी बाई बीपी के मरीजों के लिए अदरक के कई फायदे हैं।

इन चीजों में भी बढ़ सकता है शुगर, डायबिटीज के मरीज आंख मूंद कर न खाएं

हाई बीपी में अदरक के फायदे-Ginger benefits in high bp in hindi

1. धमनियों को स्वस्थ रखता है जिन्जेरॉल (Gingerol) 

अदरक में जिन्जेरॉल (Gingerol)  की अच्छी मात्रा होती है जो कि धमनियों यानी कि आर्टरी को हेल्दी रखने में मददगार है। दरअसल, ये एंटीइंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट है जो कि आपकी धमनियों के सूजन को कम करता है और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।

 high bp
Image Source : FREEPIK high bp

2. दिल को मजबूत बनाता है

अदरक, दिल को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके एंटीऑक्सीडेंट दिल के काम काज को सही रखने में मददगार है। इससे होता ये है कि दिल पर प्रेशर नहीं पड़ता है जिससे बीपी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा अदरक के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर में स्ट्रेस कम करता है और दिल पर इसका जोर नहीं पड़ता। इससे दिल हमेशा हेल्दी रखता है और बीपी कंट्रोल में रहती है। इस तरह ये हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद है। 

यूरिक एसिड के मरीज इस तरह से पिएं ग्रीन टी, आसानी से डिटॉक्स कर देगा हड्डियों में जमा प्यूरिन

हाई बीपी में ऐसे करें अदरक का सेवन-How to use ginger in high bp

हाई बीपी में आप कच्चे अदरक को उबाल कर रख लें और इस पानी को खाली पेट पिएं। इसके अलावा आप अदरक को कूच कर और शहद में मिला कर इसका सेवन कर सकते है। ये दोनों ही तरीका हाई बीपी में फायदेमंद है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।