1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे, जान लें करने का सही तरीका

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे, जान लें करने का सही तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 24, 2026 11:13 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 11:13 pm IST

आज के समय में फिट रहना लोगों के लिए काफी चैलेंजिंग हो चुका है। लोगों के पास इतना समय नहीं है कि जिम भी जा सके। लेकिन बर्पी एक्सरसाइज की मदद से आप घर पर ही आसानी से बॉडी फैट को कम कर सकते हैं। यहां जान लें इसे करने का सही तरीका।

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे- India TV Hindi
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे Image Source : MAGNIFIC

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है। ऐसे में लोग घर पर ही बॉडी फैट कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज सर्च करते रहते हैं। ऐसे में बर्पी एक्सरसाइज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ये बॉडी फैट को कम करने में बहुत कारगर माना जाता है। यह एक ऐसी 'फुल-बॉडी कैलिस्थेनिक्स' एक्सरसाइज है, जिसमें किसी भी इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती। इसे 'अल्टीमेट फैट कटर' भी कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस एक्सरसाइज को करने से क्या क्या फायदे मिलते हैं। 

बर्पी एक्सरसाइज के फायदे

तेजी से कैलोरी बर्न और वेट लॉस 

बर्पी एक हाई-इंटेनसिटी वर्कआउट है। यह साधारण एक्सरसाइज के मुकाबले 50% अधिक फैट बर्न करती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे अपने रूटीन में जरूर शामिल करें।

फुल-बॉडी वर्कआउट 
एक सिंगल बर्पी आपके पैर, जांघों, हिप्स, चेस्ट, कंधे, आर्म्स और कोर मसल्स पर एक साथ काम करती है।

दिल और फेफड़ों को रखे दुरुस्त
यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। इसे करने से हार्ट रेट बढ़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और फेफड़ों की स्टेमिना बढ़ती है।

मांसपेशियों को दे मजबूती
यह शरीर की स्ट्रेंथ और एंड्यूरेंस को बढ़ाती है, जिससे आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।

बर्पी करने का सही तरीका 
सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें। अब घुटनों को मोड़कर नीचे झुकें और अपनी हथेलियों को फर्श पर मजबूती से रखें। अपनी हथेलियों पर वजन डालते हुए, पैरों को पीछे की तरफ जंप करके ले जाएं और 'प्लैंक' पोजीशन में आ जाएं। यहां पर छाती को नीचे ले जाते हुए एक पुश-अप करें। पैरों को दोबारा जंप करते हुए आगे लाएं, ताकि आप फिर से स्क्वाट पोजीशन में आ जाएं। अब सीधे खड़े होते हुए पूरी ताकत से ऊपर की ओर जंप करें और हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।