जीरे में मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। जीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको जीरा वॉटर बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।
Related Stories
कैसे बनाएं जीरे का पानी?
जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में पानी भर लीजिए। अब इसमें दो चम्मच जीरा डालकर रात भर भीगने के लिए छोड़ दीजिए। अगली सुबह आप इस पानी को गर्म कर पी सकते हैं। आप दूसरे तरीके को फॉलो करके भी जीरा वॉटर बना सकते हैं। एक पैन में पानी और जीरा डाल दीजिए। अब इसे अच्छी तरह से बॉइल कर एक गिलास में छान लीजिए और फिर पी जाइए।
किस समय पीना ज्यादा फायदेमंद?
सुबह-सुबह जीरे का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हर रोज खाली पेट नियम से औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी
जीरे का पानी आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। यही वजह है कि शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने के लिए जीरे का पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जीरा वॉटर आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जीरे के पानी को पिया जा सकता है। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से जीरे का पानी पीना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)