1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पिएं सहजन की पत्तियों का पानी, हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार, मिलेंगे फायदे ही फायदे

पिएं सहजन की पत्तियों का पानी, हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार, मिलेंगे फायदे ही फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 26, 2026 08:00 am IST,  Updated : Apr 26, 2026 08:00 am IST

Moringa leaves water: सहजन की पत्तियों का पानी सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है। आइए इस नेचुरल ड्रिंक को कंज्यूम करने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सहजन की पत्तियों का पानी- India TV Hindi
सहजन की पत्तियों का पानी Image Source : NEHA BE HEALTHY/YT

सहजन की पत्तियों में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है। क्या आपने कभी सहजन की पत्तियों का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आप सहजन की पत्तियों का पानी पीने के फायदों के बारे में जानने के बाद खुद-ब-खुद इस ड्रिंक को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेंगे। सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद- सहजन की पत्तियों का पानी डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों के पानी में विटामिन सी होता है, जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी सहजन की पत्तियों के पानी का सेवन किया जा सकता है।

मजबूत बनाए हड्डियां- क्या आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में सहजन की पत्तियों के पानी को शामिल कर लेना चाहिए। इतना ही नहीं, दिल की सेहत के लिए सहजन की पत्तियों के पानी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर ये नेचुरल ड्रिंक कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है।

बूस्ट करे वेट लॉस जर्नी- अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको सहजन की पत्तियों के पानी को पीना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि इस ड्रिंक में मौजूद तत्व बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। लिवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी सहजन की पत्तियों का पानी पिया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही इस पानी का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।