1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह के समय एक कप काली चाय पीने से नहीं पड़ेगा दिल का दौरा, ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

सुबह के समय एक कप काली चाय पीने से नहीं पड़ेगा दिल का दौरा, ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 02, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jan 02, 2024 06:12 am IST

क्य़ा आप जानते हैं कि ब्लैक टी का सुबह के समय सेवन करने से आपको सेहत संबंधी कितने फायदे मिलेगे। नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसकर फायदे

black tea benefits- India TV Hindi
black tea benefits Image Source : SOCIAL

चाय का नाम लेते है कि आधी थकान उतर जाती है। और फिर ये मिल जाएं तो फिर बात ही क्या। दिनभर की थकान मिटाने के लिए इससे अच्छा विकल्प आपको कोई दूसरा नहीं मिलता है।  कई लोगों को बिस्तर से उठते ही सबसे पहले चाय की तलब होती है।  एक कप चाय पीने से हम ऊर्जा से भर जाते हैं। किसी को अदरक वाली चाय तो किसी को मसाले वाली चाय पसंद है, लेकिन आज के समय में लोग अपनी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए ग्रीन टी, ब्लैक टी पीते हैं। लेकिन क्य़ा आप जानते हैं कि ब्लैक टी का सुबह के समय सेवन करने से आपको सेहत संबंधी कितने फायदे मिलेगे। नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसकर फायदे

कई शोधों के अनुसार ये बात सामने आई कि काली चाय में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और पोलीफेनोल होते हैं, जिससे आपको कोरोनरी हार्ट डिजीज़ के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि चाय का शरीर पर डीहाइड्रेटिंग प्रभाव पड़ता है। अगर आप रोजाना 2-3 कप चाय पीते हैं, तो चाय पीनें वालो की तुलना में 70 प्रतिशत कम खतरा होता हैं।

  1. दांत को करें मजबूत: इसमें भरपूर मात्रा में फ्लोराइड और टेन्सिस पाया जाता हैं। जो कि आपके दांतों में प्लाक नहीं जमा होने देता है। जिससे आपके दांत मजबूत रहते हैं।
  2. इम्युनिटी पावर को बढाएं: ब्लैक टी में एन्टीऑक्सिडेंट, पॉलिफेनॉल, एन्टी-इंफ्लैमटोरी गुण पाएं जाते है। जो कि आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। इसलिए इसका सेवन रोज करना चाहिए।
  3. ब्लैक टी में कम मात्रा में कैलोरी कम होती हैं। इसका सेवन करने से आपको भूख कम लगेगी। जिससे आप अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।