1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थुलथुल शरीर के लिए लौकी का जूस है फायदेमंद, सुबह खाली पेट पीने से मोटापा होगा कम, सेहत को मिलेंगे ये अन्य फायदे

थुलथुल शरीर के लिए लौकी का जूस है फायदेमंद, सुबह खाली पेट पीने से मोटापा होगा कम, सेहत को मिलेंगे ये अन्य फायदे

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 28, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 28, 2024 06:30 am IST

अगर आपका वजन भी तेजी से बढ़ रहा है तो लौकी का जूस पीना शुरू करें। इसे पीने से न सिर्फ मोटापा कम होगा बल्कि सेहत से जुड़ी कई परेशनियां दूर होंगी

lauki juice- India TV Hindi
lauki juice Image Source : SOCIAL

इन दिनों लोग मोटापे की चपेट में बहुत तेजी से आ रहे हैं, पिछले कुछ सालों में यह दुनिया की बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। पिछले 30 सालों में मोटे लोगों की संख्या 3 गुना बढ़ी है। मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी प्रोबल्म, दिमागी बीमारी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। भारत में दूसरे तरह का मोटापा होता है। यहां अधिकांश लोगों के पेट में चर्बी जमा होने लगती है जो ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में लोग इसे कम करने के लिए कई तरह के नुस्खे आज़माते हैं लेकिन इससे कुछ ख़ास असर नहीं पड़ता। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में लौकी का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इसके सेवन से आपका मोटापा तेजी से कम होगा। 

कैसे वजन घटाती है लौकी?

फाइबर से भरपूर लौकी में कैलोरी बेहद कम होती है। इसलिए आप अपनी डाइट में लौकी का जूस जरूर शामिल करें।  लौकी में 98 प्रतिशत पानी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकाल देते हैं। दरअसल, भारत में सदियों से आसानी से जो चीजें उपलब्ध है उसी से बीमारी को दूर करने के उपाय बताए जाने का रिवाज है। मोटापा को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, लौकी का जूस मोटापे को कम करने में बहुत कारगर है। इसके अलाव लौकी का जूस पीने से स्ट्रेस कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है , दिल मजबूत बनाता है साथ ही पेट से जुड़ी तकलीफें भी दूर होती हैं।

लौकी का जूस बनाने की विधि

लौकी का जूस बनाने के लिए लौकी को छील कर अच्छे से धो लें। अब उसे तुडकों में कातर ब्‍लेंडर में डाल लें और कुछ पुदीने की पत्ती मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। जजब यह बारीक पीस जाए तब इसमें जीरा पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे आप अपने हिसाब से ठंडा या नॉर्मल पी सकते हैं। अगर आपको ठंडा पसंद है तो आप इसमें बर्फ के टुकडे़ डाल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।