1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट भीगे चने का पानी पीने से हड्डियां बनेंगीं फौलादी, सेहत को मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

खाली पेट भीगे चने का पानी पीने से हड्डियां बनेंगीं फौलादी, सेहत को मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 18, 2025 06:30 am IST,  Updated : Nov 18, 2025 06:30 am IST

भीगे चने का पानी पीने के फायदे: चने भिगोकर रखने के बाद, लोग कई बार इसका पानी फेंक देते हैं। जबकि, ये सेहत के लिए लिहाज से फायदेमंद हो सकता है।

खाली पेट चने का पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
खाली पेट चने का पानी पीने के फायदे Image Source : FREEPIK

चने का पानी सुन कर आपको भले ही बड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन शरीर के लिए ये काफी फायदेमंद चीज मानी जाती है। दरअसल, चने को भिगोकर रखने के बाद आपने देखा होगा कि इसके पानी का रंग बदल जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ये क्यों होता है। दरअसल, चने भिगो कर रखने के बाद इसके कई माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पानी में बाहर आ जाते हैं जिनमें ज्यादातर वॉटर सॉल्युबल विटामिन जैसे विटामिन बी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप इसे पानी को सुबह खाली पिएं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

भीगे चने का पानी पीने के फायदे

  • इम्यूनिटी बूस्टर है: चने का पानी आपके लिए कई प्रकार से कारगर हो सकता। ये पहले तो ये आपके शरीर में इम्यूनिटी बिल्डअप करने में मदद करता है। दरअसल, इसके न्यूट्रीएंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं और इसे बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। दरअसल, चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए, बी, सी, डी से भरपूर होता है। जब पानी में इसे भिगोकर रखते हैं या फिर इसे उबालते हैं तो विटामिन और खनिज पानी में आ जाते हैं, जिसे पीना इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है। 

  • डाइजेशन बढ़ता है: चने का पानी डाइजेशन बढ़ाने में भी काफी कारगर है। अगर आप इस पानी में काला नमक मिला कर पिएं तो ये आपकी आंतो साफ करते हुए मेटाबोलिज्म को ठीक करेगा जिससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा।

  • कब्ज की समस्या होगी दूर: कब्ज की समस्या में चने का पानी पीना काफी कारगर हो सकता है। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये सूखे मल में पानी जोड़ता है और इसे पेट से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपको कब्ज है तो चना और चने का पानी दोनों ही आपके लिए फायदेमंद है।

  • पैरों में अकड़न को कम करता है: चने का पानी मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकता है। ये आयरन और प्रोटीन दे सकता है जिससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है और इससे पैरों में अकड़न कम होती है। जिल लोगों को लगातार पैरों में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए चने का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

खाली पेट चने का पानी इस्तेमाल करने के लिए, रात भर चने भिगो दें और सुबह उठकर पानी को छानकर पिएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर या नींबू का रस मिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।