1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह बासी मुंह पानी पीने सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानें कितने गिलास पियें पानी?

सुबह बासी मुंह पानी पीने सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानें कितने गिलास पियें पानी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 11, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 13, 2024 10:26 am IST

सुबह उठते ही बासी मुंह पानी पीने से आपको सेहत संबंधी इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुबह के समय पानी पीने से आप हेल्दी होते हैं साथ ही आप पूरे दिन आपकी बॉडी में हाइड्रेशन बना रहता है।

सुबह बासी मुंह पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
सुबह बासी मुंह पानी पीने के फायदे Image Source : SOCIAL

पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं। लेकिन पानी पीने का भी एक तरीका होता है अगर आप सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई गुना फायदा होगा। बासी मुंह पानी पीना सेहत के लिहाज़ से बेहद फायदेमंद है। दरअसल, सुबह के समय पानी पीने से आपकी बॉडी एक्टिव रहती है क्योंकि दिनभर हाइड्रेशन बना रहता है। लिहाज़ा इस वजह से आपकी स्किन भी ग्लो करने लगती है। चलिए हम आपको बताते है कि आखिर सुबह के समय बासी मुंह पानी पीने से आपकी सेहत को क्या फायदे होंगे?

  • वजन करे कंट्रोल: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और दिन  दिन मोटे होते जा रहे हैं तो बासी मुंह पानी पियें। सुबह खाली पेट पानी पीने से आपको दिन में भूख कम लगती है और आप ओवर ईटिंग से बचते हैं।इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बासी मुँह पानी पिएं।

  • स्किन को निखारे : अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा रूखी, ड्राई और डल है तो आप रोज़ाना सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीना शुरू करें। दरअसल, सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट के टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इस वजह से स्किन के मुहांसों और पिग्मेंटेशन संबंधी समस्या दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है।

  • विषाक्त पदार्थों को निकाले बाहर: अगर आप रोजाना बासी मुंह पानी पीते हैं तो इससे आपकी बॉडी से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है और आपकी बॉडी भी डिटॉक्स होती है।इस  वजह से आपको पेट से जुड़ी कोई समस्याएं नहीं होती हैं। 

  • गैस-एसिडिटी में फायदेमंद: अगर आपको अक्सर अपच, खट्टी डकार, पेट में दर्द की समस्या होती है तो रोज़ाना सुबह बासी मुंह पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है। 

सुबह बासी मुंह कितने गिलास पियें पानी?

सुबह उठकर आपको बासी मुंह एक से 2 गिलास से पानी पीना चाहिए। इससे ज़्यादा पीने पर आपको मतली और उल्टी हो सकती है। सुबह बासी मुंह एक से 2 गिलास से पानी पीने से पित्त कंट्रोल होता है और पाचन क्रिया भी संतुलित रहती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।