नारियल के पानी को गुणों की खान कहा जाता है। इसका पानी स्वाद में जितना लजवाब लगता है उतना ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है। नारियल का पानी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ नारियल का पानी ही नहीं बल्कि उसके अंदर की मलाई भी आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। नारियल की मलाई में विटामिन सी, ई, पोटेशिय, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर की बेहतरीन सेहत के लिए बेहद ज़रूरी हैं। चलिए जानते हैं नारियल की मलाई खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।
Related Stories
इन परेशानियों में कारगर है नारियल पानी:
-
गुड कोलेस्ट्रॉल से भरपूर: नारियल की मलाई आपके दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे दिल की सेहत बेहतर होती है।
-
डाइजेशन करता है दुरुस्त: अगर आपका हाज़मा बिगड़ा रहता है और डाइजेशन सही नहीं रहता है तो नारियल की मलाई आपके लिए फायदेमंद है। इसकी मलाई में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेशन के लिए लाभकारी होता है।
-
प्रेग्नेंट महिला के लिए लाभकारी: नारियल की मलाई में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, आयरन और हेल्दी फैट प्रेग्नेंट महिला को पोषण प्रदान करता है। नारियल मलाई के सेवन से प्रेग्नेंट महिला को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत मिलती है।
-
मिलती है तुरंत एनर्जी: नारियल की मलाई को एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और आप थका हुआ या कमजोर नहीं महसूस करते हैं।
-
इम्यूनिटी होती है बूस्ट: कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए नारियल की मलाई बेहद असरदार है। इसमें प्रचुर मात्रा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
-
वजन करे कम: नारियल की मलाई का सेवन करने से मोटापा कम होता है। नारियल की मलाई में फैट की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन इसमें हेल्दी फैट होता है साथ ही मौजूद पोषक तत्व लंबे वक्त तक आपका पेट भरा रखते हैं जिससे कि आपको भूख भी जल्दी नहीं लगती और वजन कम होने लगता है।