1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैल्शियम की कमी होने पर हाथ-पैर पड़ने लगते हैं सुन्न, मांशपेशियों में उठता है भयंकर दर्द, इन चीज़ों के सेवन से डिफिशिएंसी होगी दूर

कैल्शियम की कमी होने पर हाथ-पैर पड़ने लगते हैं सुन्न, मांशपेशियों में उठता है भयंकर दर्द, इन चीज़ों के सेवन से डिफिशिएंसी होगी दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 22, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Sep 22, 2024 12:13 pm IST

कैल्शियम हमारी हड्डियों और जोड़ों को मजबूत और हेल्दी रखने का काम करती है। जानिए इसकी कमी के कारण शरीर में कौन समस्याएं होती हैं साथ ही डाइट में किन चीज़ों को शामिल करने से इसकी कमी पूरी होगी?

Calcium Deficiency- India TV Hindi
Calcium Deficiency Image Source : SOCIAL

कैल्शियम शरीर में सबसे महत्वपूर्ण मिनिरल्स में से एक है। कैकैल्शियम हमारी हड्डियों और जोड़ों को मजबूत और हेल्दी रखने का काम करती है। ये दांतों के साथ ब्लड सेल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। दरअसल, शरीर का ज़्यादातर कैल्शियम हड्डियों में जमा होता है, लेकिन कैल्शियम की ज़रूरत आपके खून में भी होती है। ऐसे में अगर शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर और पतली हो जाती है। जरा सी ठोकर लगने में भी आपको फैक्चर हो जाता है। जानिए कैल्शियम की कमी के कारण शरीर में कौन समस्याएं होती हैं साथ ही इसकी कमी पूरी करने के लिए डाइट में किन चीज़ों को शामिल करें?

कैल्शियम की कमी से होती हैं ये समस्याएं:

कैल्शियम की कमी से हड्डी मुलायम और लचीली हो जाती है इस वजह से हाथ-पैर में आसानी से मुड़ जाते हैं और फ्रेक्चर की संभावना बढ़ जाती है। कैल्शियम की कमी पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज़्यादा होती है इसलिए आपको पीरियड की समस्या हो सकती है। कमी की वजह से पीरियड कम आने लगता है। साथ ही कैल्शियम की कमी से मसल्स में भयंकर दर्द, सूजन और क्रैम्प हो सकता है। जब शरीर में कैल्शियम की ज़्यादा कम हो जाती है तब  हाथ-पैर सुन्न पड़ें लगते हैं और झुनझुनी आने लगती है। कैल्शियम की कमी से नाखून भी टूटने लगते हैं। दांत भी कमजोर हो जाते हैं मसूड़ों से खून निकलने लगता है, बाल भी झड़ने लगते हैं।

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में इन चीज़ों को करें शामिल:

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आप अपनी डाइट में ऐसी चीजो को शामिल करें जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हो। कैल्शियम की कमी के लिए हरी पत्तीदार सब्जियां, सतंरा, पनीर, अंजीर, बादाम डेयरी प्रोडक्ट, ड्राई फ्रूट्स, पालक, फूलगोभी, दूध, दही, बींस, छाछ आदि का सेवन करना चाहिए। हालांकि, अगर विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए सूरज की रोशनी बहुत ज़्यादा फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा हरी पत्तीदार सब्जियां, अखरोट और सीड्स का सेवन करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।