1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन B12 की कमी से कम उम्र में ही लोग हो जाते हैं बूढ़े, शरीर हो जाता है बेजान; जानें कैसे इस डेफिशियेंसी को करें दूर?

विटामिन B12 की कमी से कम उम्र में ही लोग हो जाते हैं बूढ़े, शरीर हो जाता है बेजान; जानें कैसे इस डेफिशियेंसी को करें दूर?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Apr 02, 2024 11:00 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 11:04 pm IST

शरीर में विटामिन B12 की कमी से आपका शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। चलिए जानते हैं विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में किन चीज़ों को करें शामिल।

Vitamin B12 deficiency - India TV Hindi
Vitamin B12 deficiency Image Source : SOCIAL

हेल्दी शरीर के लिए बॉडी को मिनरल्स और विटामिन्स की जरूरत होती हैं। आपके शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन का सबसे अहम योगदान होता है। एक भी विटामिन की कमी से आपके शरीर की सेहत बिगड़ जाती है। सेहतमंद शरीर के लिए विटामिन B12 इन्हीं विटामिन में से एक है। यह हमारे शरीर की रेड ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो इससे आपका शरीर बीमारियों का घर बन जाएगा। विटामिन B12 की कमी से बॉडी में रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते, जिससे टिशू और ऑर्गन को कम ऑक्सीजन मिलती है। आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी न हो इसलिए आपको अपनी डाइट ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो प्रोटीन, मिनरल, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे तत्वों से भरपूर हो। चलिए हम आपको बताते हैं विटामिन B12 की कमी के लक्षण को कैसे पहचाने और इसकी कमी को पूरा करने के लिए इन चीज़ों का सेवन करें।

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

  • बहुत ज़्यादा कमजोरी महसूस करना 

  • बहुत कम भूख लगना 

  • उलटी हुआ 

  • वजन का निरंतर कम होना 

  • स्किन का पीला होना

विटामिन B12 की कमी से हो सकती है ये बीमारियां

विटामिन B12 कमी से, वजन का लगातार घटना, थकान, हाथ-पैरों में जकड़न, कम दिखना, हड्डी से जुड़ी परेशानी,, एनीमिया और  मस्तिष्क संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। खासकर विटामिन बी12 की कमी से सबसे ज्यादा असर हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है।

विटामिन B12 की कमी से हो सकती है ये बीमारियां

  • दही: दही में विटामिन B-12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दही सिर्फ विटामिन B-12 की कमी को ही दूर नहीं करता है बल्कि आपके पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद है। द

  • सोयाबीन: सोयाबीन में विटामिन B-12 भरपूर मात्रा में होता है। आप इस कमी को दूर करने के लिए सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • अंडा: अंडे के सेवन से न केवल शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है बल्कि विटामिन B-12 भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए नियमित रूप से 2 अंडे खाएं। इससे शरीर में आपकी विटामिन B-12 की कमी दूर होगा। 

  • दूध: विटामिन B-12 की जख्मी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध शामिल करें। दूध में अच्छी मात्रा में विटामिन B-12 पाया जाता है। 

  • मछली: विटामिन B-12  की कमी दूर करने के लिए खाने में झींगा मछली और सैल्मन फिश को जरूर शामिल करें। इसमें विटामिन B-12 और विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

  • मशरुम: मशरूम में भी विटामिन B-12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन B-12 के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है। इससे अपने डाइट में शामिल कर विटामिन बी-12 की कमी दूर सकते हैं। साथ ही ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।