1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में खूब खाएं पालक, बथुआ और मेथी के साग, इम्यूनिटी होगी मजबूत, ये बीमारियां भी होंगी दूर

सर्दियों में खूब खाएं पालक, बथुआ और मेथी के साग, इम्यूनिटी होगी मजबूत, ये बीमारियां भी होंगी दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 28, 2023 11:03 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 11:50 pm IST

इस मौसम में सरसो, बथुआ, पालक, मेथी जैसे साग और पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं, जो स्वाद के साथ साथ आपकी सेहत का भी भरपूर ख्याल रखती हैं। इस मौसम में आपको इन साग का सेवन करना चाहिए।

saag benefits in hindi- India TV Hindi
saag benefits in hindi Image Source : SOCIAL

ठंड की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में लोग स्वाद से भरपूर खाना बेहद पसंद करते हैं। जब बात सर्दियों की हो तो साग का ज़िक्र कैसे नहीं होगा? साग के बिना सर्दियों का मौसम अधूरा माना जाता है। साग के साथ चावल और रोटी को लोग बड़े चाव से खाते हैं। दरअसल इस मौसम में ही सरसो, बथुआ, पालक, मेथी जैसे साग की पैदावार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्वाद से भरपूर ये साग आपकी सेहत का भी भरपूर ख्याल रखते हैं। इस मौसम में आप इन साग का सेवन कर कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं आखिर ये सब्जियां कौन सी हैं।

  • मेथी का साग: मेथी में कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। इस मौसम में कैल्शियम की बहुत ज़रूरत होती है, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही शुगर रोगियों के लिए मेथी के साग बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजोदड अमीनों एसिड हाई  ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। 
  • बथुआ का साग: बथुआ सर्दियों के मौसम में खाया जाने वाला लोकप्रिय सागों में से एक है। बःतुअ का रायता, साग बहुत ही चाव से लोग खाते हैं। बइसमें विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है साथ ही ये कई अन्य पौष्टिक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है। इसके सेवन से आपको जल्दी कोई पेट का विकार नहीं होगा। ये साग कब्ज और गैस से छुटकारा भी दिलाता है। साथ ही ये हाज़मा भी दुरुस्त करता है।
  • सरसों का साग: सरसों एक साग सर्दियों के मौसम बहुत खाया जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी, कैल्शियम, जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व ठंड के मौसम में आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं।
  • पालक का साग: पालक का साग 12 महीने खाया जाता है। लेकिन इस मौसम में इस साग की बिक्री बढ़ जाती है। स्वाद और सेहत से भरपूर इस साग में विटामिन-ए, मैंगनीज, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक को सुपरफूड कहा जाता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह वजन कंट्रोल करने के साथ कई समस्याओं से राहत दिलाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

मोटापा का काल है ये बीज, पेट और कमर की लटकती हुई चर्बी पलक झपकते होगी गायब, ऐसे करें सेवन

इन लोगों के लिए लहसुन है ज़हर समान, तुरंत बना लें दूरी वर्ना सेहत हो जाएगी चौपट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।