1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Health Tips: हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें

Health Tips: हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Jul 18, 2021 09:48 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 09:55 pm IST

हीमोग्लोबिन आयरन से भरपूर प्रोटीन है जो रेड बल्ड सेल्स से में मौजूद होता है और इसकी कमी सबसे ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती है।

photos- India TV Hindi
 Haemoglobin Image Source : INSTAGRAM

हीमोग्लोबिन आयरन से भरपूर प्रोटीन है जो रेड ब्लड सेल्स में मौजूद होता है और इसकी कमी सबसे ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती है। हीमोग्लोबिन हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मिनरल्स, आयरन, प्रोटीन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

अगर शरीर में आयरन की कमी रहती है तो हीमोग्लोबिन की समस्या होती है। अक्सर लोग हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। शरीर को ठीक से काम करने के लिए आपके ब्लड में हीमोग्लोबिन को नॉर्मल लेवल पर बनाए रखना जरुरी है, पुरुषों के लिए हीमोग्लोबिन का सामान्य लेवल 14 से 18g/dl और महिलाओं के लिए 12 से 16 g/dl तक होती है।

थायराइड मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल 

जब हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल गिरता है तो कई स्वास्थ्य समस्या होने लगती हैं, जैसे कमजोरी, थकान, सिरदर्द, सांस की तकलीफ, चक्कर आना, भूख न लगना और हार्ट बीट। आप कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल कर हीमोग्लोबिन की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते ऐसे ही फूड्स के बारे में बताते हैं जो आयरन से भरपूर माने जाते हैं।

हरी सब्जियां

photos
Image Source : INSTAGRAMGreen Vegetables

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषण के गुण पाए जाते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

photos
Image Source : INSTAGRAMDry Fruits

रोज ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। ड्राई फ्रूट्स में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। रोज एक मुठ्ठी खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवे खाएं। इससे हीमोग्लोबिन की कमी को दूर कर सकते हैं और यह तेजी से रेड ब्‍लड सेल बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं।

Health Tips :  रोजाना पिएं त्रिफला छाछ, वजन घटाने के अलावा डाइजेशन को भी रखेगी ठीक

 सीड्स

photos
Image Source : INSTAGRAMseeds

सीड्स को डाइट में शामिल करें। इससे आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। चिया, कद्दू, आदि के बीजों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।  इन्हें स्नैक्स, सलाद और सब्जी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हीमोग्लोबिन की कमी दूर होगी।

एक सेब या अनार

photos
Image Source : INSTAGRAMapple/pomegranate

दिन में एक सेब या अनार खाने से हीमोग्लोबिन कमी दूर हो सकती है। सेब में भरपूर मात्रा में पोषण के गुण पाए जाते हैं। या तो आप दिन में 1 सेब खा सकते हैं या सेब और चुकंदर का रस बना कर दिन में दो बार पी सकते हैं।

 

 

 

Disclaimer:यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।