1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट चबाएं करी पत्ता, वजन कम होने के साथ मिलेंगे ये शानदार फायदे

सुबह खाली पेट चबाएं करी पत्ता, वजन कम होने के साथ मिलेंगे ये शानदार फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2020 11:34 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 11:51 pm IST

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जानिए सुबह-सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन करने से होने वाले बेहतरीन लाभ के बारे में।

खाली पेच करी पत्ता खाने के लाभ- India TV Hindi
खाली पेच करी पत्ता खाने के लाभ Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

अधिकतर घरों में करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। दक्षिण भारत की बात करें तो वहां पर हर एक पकवान इसके बिना अधूरा माना जाता है। फिर चाहे बात तड़का लगाने की हो या फिर रेसिपी को गार्निश करने की। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। 

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन बी1, बी2, सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं।  रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन करने से होने वाले बेहतरीन फायदे हैं।

सोने से पहले करें ये 5 काम, झट से आ जाएगी नींद

खाली पेट करी पत्ता खाने के लाभ 

तेजी से करें वजन कम

करी पत्ता में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बेड कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही तेजी से वजन कम होता है।  इसके लिए पहले नीम या तुलसे के पत्ते  पत्ते खाएं। इसके बाद करी पत्तों को चबाएं। इसके अलावा आप चाहे तो करी पत्ता का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 1 गिलास पानी डालें। इसमें 10-12 करी पत्ता डालकर उबाले। जब पानी आधा रह जाए तो इसका सेवन करें। 

पाचन तंत्र को करें मजबूत
अगर आप हमेशा पेट संबंधी समस्याएं जैसे की पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि से परेशान रहते हैं तो सुबह-सुबह करी पत्ता को चबाएं। इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप दही या छाछ के साथ भी करी पत्ता खा सकते हैं। 

कुछ ही दिनों में दांतों का पीलापन हो जाएगा गायब, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

दिमाग करें तेज
करी पत्ता आपके दिमाग को तेज और मजबूत बनाता है। अगर किसी को अल्जाइमर की समस्या हैं तो करी पत्ता का सेवन करें। इससे लाभ मिलेगा। 

आंखों की रोशनी बढ़ाएं
करी पत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन्स पाई जाती हैं जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद करती हैं। इसलिए रोजाना करी पत्ता का सेवन करें। 

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए रामबाण है जामुन का सिरका, जानें खाने का सही तरीका और लाभ

एनीमिया से दिलाए छुटकारा
करी पत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ आयरन पाया जाता है। जो आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।