1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये पीला फल है पेट के लिए अमृत समान, आंतों में जमी गंदगी का करता है सफाया, जानें कैसे करें सेवन?

ये पीला फल है पेट के लिए अमृत समान, आंतों में जमी गंदगी का करता है सफाया, जानें कैसे करें सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 26, 2025 10:59 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 10:59 pm IST

अगर आप अपने पेट की सेहत बनाए रखना चाहते हैं तो डाइट में इस रसीले फल को ज़रूर शामिल करें। इस फल को पेट के लिए अमृत सामान माना जाता है. चलिए जानते हैं इसके अन्य फायदे और सेवन का सही तरीका

पपीता खाने के फायदे,- India TV Hindi
पपीता खाने के फायदे, Image Source : FREEPIK

अगर आप आपने पेट की सेहत बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पपीता को ज़रूर शामिल करें। यह फल का सेवन सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। पपीता में मिनिरल्स, विटामिनों और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर करता है। चलिए जानते हैं इसे खाने से पेट को कौन से फायदे मिलते हैं?

पेट के लिए है फायदेमंद पपीता:

सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स, पेट के अल्सर सहित सभी प्रकार की पेट की बीमारियों के इलाज के लिए पपीता फायदे है। यह फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, जो पाचन तंत्र को तेज करता है। पपीते में  पपेन नामक एक सुपर एंजाइम होता है। यह एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे सूजन, कब्ज और अन्य पेट संबंधी समस्याओं की संभावना कम हो जाती है।

इन समस्याओं में भी पपीता है लाभकारी

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए: पपीते में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। यह विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे शरीर की संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

  • दिल की सेहत करे बेहतर: फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट का पपीता संयोजन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

  • त्वचा के लिए भी है फायदेमंद: पपीते में मौजूद विटामिन सी और ए कोलेजन कोलेजन बढ़ाते हैं जिससे स्किन का टेक्स्चर बेहतर होता है और महीन रेखाओं और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है।

कैसे करें पपीता का सेवन?

पपीते का सेवन सुबह खाली पेट या नाश्ते के रूप में करना सबसे अच्छा होता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है और मल त्याग आसान होता है। इसे सादा खाने या जूस/शेक बनाकर पिया जा सकता है, लेकिन अन्य फलों के साथ खाने से बचें। कच्चा पपीता सब्जी या कोफ्ते बनाकर भी खाया जा सकता है। सीमित मात्रा में सेवन करें, और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।