1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट पपीता खाने से डायबिटीज होगा कंट्रोल, कब्ज से भी मिलेगा छुटकारा, जानें इसके अन्य फायदे

सुबह खाली पेट पपीता खाने से डायबिटीज होगा कंट्रोल, कब्ज से भी मिलेगा छुटकारा, जानें इसके अन्य फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 14, 2023 07:34 am IST,  Updated : Dec 14, 2023 07:35 am IST

फाइबर और आयरन से भरपूर पपीता को सुबह के समय सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस फल को सुबह खाने से आपको क्या फायदे होंगे।

Health benefits of papaya- India TV Hindi
Health benefits of papaya Image Source : SOCIAL

पपीता एक ऐसा फल है जो साल के 12 महीने मिलता है। ये फल विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ पोटेशियम, फाइबर और फोलेट गुणों से भरपूर है इसके अलावा इनमें पपेन एंजाइम भी होता है। जो आपको कई समस्याओं से राहत दिलाता है। पपीता हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। फाइबर और आयरन से भरपूर इस फल का सुबह सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस फल को सुबह खाने से आपको क्या फायदे होंगे।

इन परेशनियों में है कारगर पपीता 

  • पाचन क्रिया करे दुरुस्त: पपीते में पेपेन एंजाइम मौजूद होता है। पेपेन एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करता है और इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट में पपीता का सेवन करने पर पाचन तेजी से होता है।
  • पेट से जुड़ी समस्याओं में कारगर: अगर आप कब्ज, बदहजमी, गैस जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं तो पापपीता के अलावा इसकी सब्जी, सूप, सलाद, हलवा, फ्रूट स्मूदी आदि के रूप में आप इसका सेवन ज़रूर करें। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होगी और पेट के पीएच लेवल का भी बैलेंस बना रहेगा।
  • डायबिटीज में फायदेमंद: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज रोगियों के लिए कच्चा पपीता का सेवन लाभदायक होता है। यह शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है। इस बीमारी से ग्रसित मरीज 1 कप पपीते का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इस फल में 85% पानी, 10% कार्बोहाइड्रेट, 2% फाइबर, प्रोटीन 1 % और फैट 0 होता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए 100 ग्राम पपीता ही काफी है।
  • दिल के लिए सेहतमंद: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो पपीता को खाली पेटखाएं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है। पपीते में पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद तत्व है। इसे खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कोरोनरी हार्ट डिजीज से आप अपना बचाव कर सकते हैं। 
  • वजन घटाने में मददगार: बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि पपीता वजन कम करने में सहायक होता है।इसे खाने से  शरीर को एनर्जी मिलती है और एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। सुबह के नाश्ते में पपीते को स्लाइट में काटकर उस पर काला नमक और काली मिर्च डालकर भी खा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

दूध में डालकर पी लें ये सब्जी, सर्दी-जुकाम कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, इम्यूनिटी हो जाएगी मजबूत

इस सब्जी में है धमनियों में चिपके कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का दम, हाई बीपी वाले डाइट में करें शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।