1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली कच्चा लहसुन खाने से सेहत को मिलेंगे कई ज़बरदस्त फायदे, जाने एक दिन में कितना और कैसे खाएं ?

सुबह खाली कच्चा लहसुन खाने से सेहत को मिलेंगे कई ज़बरदस्त फायदे, जाने एक दिन में कितना और कैसे खाएं ?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 28, 2024 08:03 am IST,  Updated : Sep 29, 2024 06:48 am IST

Benefits Of Eating Raw Garlic In Empty Stomach: लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके शरीर को हेल्दी रखने के साथ कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है।

benefits of eating raw garlic in empty stomach - India TV Hindi
Benefits of eating raw garlic in empty stomach Image Source : SOCIAL

लहसुन सिर्फ़ वह मसाला नहीं है जो खाने में स्वाद को बढ़ाता है. इसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती हैं. अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप को कम करने से लेकर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बेहद फायदेमंद है। कच्चे लहसुन में एलिसिन नामक एंजाइम होता है जिसमें एंटी इन्फ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। लहसुन की एक कली में 4 कैलोरी और 1 ग्राम से कम लहसुन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेट और फैट पाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए और बी, के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं सुबह के समय कच्चा लहसुन खाने से क्या फायदा होता है और इसका सेवन कैसे करना चाहिए? 

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे:

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: लहसुन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एलिसिन की प्रचुर मात्रा सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है।सुबह लहसुन का सेवन करने से आप अपनी इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाते हैं जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

  • दिल के लिए फायदेमंद: लहसुन का नियमित सेवन दिल की सेहत के लिए लाभकारी है। लहसुन रक्तचाप और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।  लहसुन में मौजूद सल्फर कम्पाउंड ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं और हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं।

  • पाचन तंत्र करे बेहतर: सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। लहसुन के शक्तिशाली गुण पाचन संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं में मदद करते हैं। लहसुन में प्रीबायोटिक गुण होते हैं जो आंत के बैक्टीरिया का प्रोडक्शन करते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं । 

  • बॉडी करे डिटॉक्स: लहसुन एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन लीवर के कार्य को बढ़ाता है, जिससे यह हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है। 

  • शुगर में फायदेमंद: लहसुन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह प्रीडायबिटीज या टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। 

कैसे करें लहसुन का सेवन:

बाबा रामदेव के अनुसार रात को सोने से पहले 2 से 3 लहुसन को पानी में भिगो दें। सुबह एक चम्मच देसी घी में इसे अच्छी तरह भून लें और फिर खाली पेट इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर को कई फायदे होंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।