1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लाइफ स्टाइल में इन चीजों को कर लिया शामिल तो कभी नहीं पड़ेगा दिल का दौरा, हार्ट की हेल्थ होगी हमेशा के लिए दुरुस्त

लाइफ स्टाइल में इन चीजों को कर लिया शामिल तो कभी नहीं पड़ेगा दिल का दौरा, हार्ट की हेल्थ होगी हमेशा के लिए दुरुस्त

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 25, 2024 03:01 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 03:01 pm IST

अगर आप अपनी लाइफ स्टाइल में इन कुछ चीज़ों को शामिल कर लें तो आपका हार्ट हमेशा के लिए हेल्दी हो सकता है। आइए, जानते हैं हेल्दी हार्ट के लिए आपको अपने लाइफ स्टाइल में क्या बदलाव करने होंगे?

Lifstyle Tips For Healthy Heart - India TV Hindi
Lifstyle Tips For Healthy Heart Image Source : SOCIAL

इन दिनों देश दुनिया में हार्ट अटैक, स्ट्रोक के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। पहले जहां हार्ट अटैक 50 की उम्र के बाद वालों को होता था वहीं, अब युवा उम्र में ही लोग इसकी गिरफ्त में आने लगे हैं। हार्ट अटैक के मामले अब इतने आम हो चुके हैं कि लोगों में इस बीमारी को लेकर हर समय एक डर बना हुआ रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हार्ट अटैक आता क्यों है? कैसे एक हेल्दी दिखने वाला व्यक्ति हार्ट अटैक का शिकार हो जाता है। तो हम आपको बता दें, यह एक दिन में होने वाली कंडीशन नहीं है। इस भयंकर स्थिति के पीछे आप खुद ज़िम्मेदार हैं। 

बता दें, अनियमित लाइफ स्टाइल, खराब खनापन, एक्सरसाइज़ की कमी, जंक फूड का सेवन और स्ट्रेस लेने की आदत आपको इस बीमारी की तरफ एक कदम और आगे धकेलती है। यानी एक तरह से कहा जाए तो हार्ट अटैक के पीछे आपकी बिगड़ी हुई जीवनशैली है। ऐसे में अगर आप अपनी लाइफ स्टाइल में इन कुछ चीज़ों को शामिल कर लें तो आपका हार्ट हमेशा के लिए हेल्दी हो सकता है। आइए, जानते हैं हेल्दी हार्ट के लिए आपको अपने लाइफ स्टाइल में क्या बदलाव करने होंगे? 

हार्ट की बेहतर हेल्थ के लिए इन चीजों को लाइफस्टाइल में करें शामिल

  • चलें, खूब चलें: सबसे पहले अपनी जीवनशैली में वॉक को शामिलकरें। अगर आप हेवी या इंटेस वर्कआउट नहीं करते हैं तो भी कोई बात नहीं। लेकिन अगर आप दिनभर में कम से कम 8 से 9 हज़ार स्टेप नहीं चलते हैं तो इससे दिल की सेहत खराब हो सकती है। वहीं, नियमित चलने से न केवल वजन कम होता है बल्कि हृदय रोग, स्ट्रोक, रक्तचाप और डायबिटीज भी कंट्रोल होता है। 

  • वजन को रखें मेंटेन: मोटापा एक दो नहीं बल्कि सौ बीमारियों का घर है। मोटापे से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां भी आपके शरीर पर धावा बोलती हैं। इसलिए वजन मेंटेन होना बहुत ज़रूरी है। खासकर, आजकल जिस तरह से बच्चों का वजन बढ़ रहा है उससे इस बात का डर है कि आगे चलकर वो इन गंभीर समस्याओं की चपेट में न आएं। 

  • मेडिटेशन करें: दिल का दौरा पड़ने के पीछे स्ट्रेस और तनाव भरी लाइफ भी है। ज़्यादा स्ट्रेस लेने से दिमाग सहित शरीर के अन्य अंगों पर भी बुरा असर पड़ता है। जिससे लोगों को नींद नहीं आती है। इसलिए जीवनशैली में मेडिटेशन को शामिल करें। यह न केवल आपको मानसिक सुकन देगा बल्कि स्ट्रेस भी कम होगा और नींद भी बेहतर आएगी। 

  • प्रोसेस्ड फ़ूड से करें तौबा: आप जितना बाहर का खाना खाएंगे दिल की सेहत उतनी ही खराब होते जाएगी। तले हुए खाद्य पदार्थ, सॉसेज, मक्खन और केक जैसे वसा वाले फूड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं जिससे दिल की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

  • ब्रेक पर जाएं: हमेशा अपने आप को काम में व्यस्त न रखें। छुट्टियां लें, घूमने जाएं और अपनी मन पसंद की चीज़ें करे। ऐसा करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट हेल्दी बनता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।