1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्प्राउट्स खाने से पाचन होता है दुरुस्त, सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे, जानें खाने का सही समय

स्प्राउट्स खाने से पाचन होता है दुरुस्त, सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे, जानें खाने का सही समय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 26, 2023 03:12 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 03:14 pm IST

स्प्राउट्स खाने से आपकी सेहत दुरुस्त होती है। चलिए बताते हैं इसका सेवन करने से आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे होंगे।

sprouts health benefits- India TV Hindi
sprouts health benefits Image Source : SOCIAL

अंकुरित मूंगदाल में अंकुरित काले चने, गाजर और ककड़ी को मिलाकर बनता है स्प्राउट्स। वहीं कई लोग सिर्फ ऐसे ही मूंग दाल का सेवन करते हैं। मूंगदाल का रोजाना एक कटोरी सेवन करने से आपको कई फायदे होंगे। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी 6 होता है। ये सभी आपकी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं बल्कि आपको कई बीमारियों से भी निजात दिलाने में कारगर हैं। जानिए अंकुरित मूंगदाल का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

  • वजन घटाने में करती है मदद: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं और सारे नुस्खे ट्राई कर चुके हैं तो एक बार अंकुरित मूंगदाल को भी डाइट में शामिल करें। इसमें प्रोटीन के अलावा अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन रोजाना करेंगे तो ये आपका वजन घटाने में मदद करेगी।
  • पाचन: अंकुरित मूंगदाल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो कि आपके पाचन के लिए बेहतरीन होता है। अंकुरित मूंगदाल में मौजूद मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग इंजाइम खाने के ब्रेक डाउन में मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण में फायदा होता है।
  • आंखों के लिए लाभकारी: अंकुरित मूंगदाल में विटामिए ए होता है। विटामिन ए आंखों के लिए जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप अंकुरित दाल का सेवन करेंगे तो यो आपकी आंखों को हेल्दी रखेगा। अंकुरित मूंगदाल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट एजेंट आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाने में असरदार हैं।
  • एसिडिटी की समस्या को करता है कम: कई लोगों को बहुत ज्यादा गैस की समस्या होती है। ऐसे में अंकुरित मूंगदाल यानी कि स्प्राउट्स में एल्कालाइन होता है। ये एसिड के स्तर को कम करके शरीर के पीएच स्तर को रेगुलर करने में मदद करता है। 
  • बूस्ट करता है इम्यूनिटी: शरीर को किसी भी वायरस से बचाने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का होना जरूरी है। अंकुरित मूंगदाल में विटामिन सी भी होता है। ये शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। 

कब खाएं स्प्राउट्स? 

स्प्राउट्स का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। सुबह के समय इसे खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिलेंगे। हालांकि कई लोग अंकुरित मूंगदाल का सेवन खाली पेट करते हैं तो कुछ लोग इसका सेवन जिम या फिर एक्सरसाइज के बाद करते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

हर समय मुंह से आ रही है गंदी बदबू तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।