1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर समय मुंह से आ रही है गंदी बदबू तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

हर समय मुंह से आ रही है गंदी बदबू तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 26, 2023 12:19 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 12:19 pm IST

​अगर आपके मुंह से लगातार बदबू आ रही है तो ये सामान्य नहीं है। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि हो सकता है आप इन गंभीर बीमारियों के शिकार हों।

Bad breath causes- India TV Hindi
Bad breath causes Image Source : SOCIAL

कई बार लोगों के मुंह से बदबू आती है और उन्हें इस बात का पता भी नहीं होता है। दरअसल, मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है। इस वजह कई बार लोगों को शर्मिन्दगी भी झेलना पड़ता है। ऐसे में लोग ओरल हाइजीन का सही तरीके से ध्यान रखकर इस समस्या से छुटकारा पा लेते हैं। लेकिन कई बार लोग हर तरह के उपाय आज़माकर थक जाते हैं उसके बावजूद भी मुंह की बदबू दूर नहीं होती है। ऐसे में इस समस्या को आप नॉर्मल समझने की भूल न करें।  ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। क्योंकि मुं​ह से बदबू आना इन गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

मुंह से बदबू आने पर हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार:

  1. गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल इंफेक्शन: अगर आपके पेट में किसी तरह का संक्रमण हो गया है तो इस वजह से भी आपके मुंह से बदबू आ सकती है। जब खाना सही तरीके से नहीं पचता है तो इस वजह से अक्सर लोगों को खट्टी डकार आती है जिस वजह से मुँह से बदबू आने लगती हैं। साथ ही हेलिकोबैक्टर फायलोरी इंफेक्शन पेट और छोटी आंत में होने वाला संक्रमण है। इससे पीड़ित लोगों को अक्सर मुंह से दुर्गन्ध आने की समस्या होती है।
  2. डायबिटीज: अगर आपक मुंह से लगातार बदबू आ रही है तो हो सकता है आप प्री डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। मुंह की दुर्गन्ध डायबिटीज की ओर भी इशारा करती है क्योंकि ये डायबिटीज के लक्षणों में से एक है। ये खून में कीटोन का स्तर बढ़ने से होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज के मुंह से एसिटोन जैसी स्मेल आती है।
  3. किडनी की समस्या: किडनी के मरीजों में मुंह सूखने की समस्या भी देखने को मिलती है, इससे भी मुंह से बदबू आ सकती है।
  4. फेफड़ों का संक्रमण: अगर आपके फेफड़े में संक्रमण हो गया है तो इस वजह से भी सांस की बदबू बढ़ सकती है। अगर आपको टॉन्सिलाइटिस, टॉन्सिल स्टोन्स, साइनस और ब्रोंकाइटिस की परेशानी है तो आपके मुंह से बहुत ज़्यादा बदबू आ सकती है। इस समस्या में कई बार बलगम और सांस बदबूदार हो जाते हैं।
  5. क्रोनिक ब्रोंकाइटिस: क्रोनिक ब्रोंकाइटिस होने पर लोगों के मुंह से बहुत ज़्यादा बदबू आती है। इस बीमारी में लोगों को सुखी खांसी आने लगती है। फेफड़ों में इंफेक्शन होने की वजह से क्रोनिक ब्रोंकाइटिस की समस्या शुरू होती है। 
  6. लिवर की समस्या: अगर आपके लिवर में किसी तरह की परेशानी है या लिवर की समस्या बढ़ने पर आपके शरीर में टॉक्सिक तत्व बढ़ जाते हैं। ऐसे में मुंह में बदबू आने की परेशानी हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

खाली पेट भीगे हुए खजूर खाने से सेहत होगी दुरुस्त, ये बीमारियां होंगी कोसों दूर; जानें कितना खाएं?

मोटापे से बढ़ता जा रहा है तोंद? घर पर आज से ही शुरू करें ये एक्सरसाइज़, नए साल में मिलेगी छरहरी काया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।