1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना समय से नहीं पचता तो इन आयुर्वेदिक उपायों की लीजिए मदद, सब कुछ होगा हजम

खाना समय से नहीं पचता तो इन आयुर्वेदिक उपायों की लीजिए मदद, सब कुछ होगा हजम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Dec 09, 2021 02:44 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 02:47 pm IST

आइए जानते हैं पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर आप कुछ ही दिनों में अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त कर लेंगे।

digestion problem- India TV Hindi
digestion problem Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी
  • गलत तरीके से खाया गया खाना आपके पाचन पर बुरा असर डालता है

जो भी हम खाना खाते हैं उसे अच्छे से पचना बहुत जरूरी है। कुछ लोग पेट भर खा तो लेते हैं लेकिन उनका डाइजेशन सिस्टम यानी कि पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता। जिसकी वजह से पेट दर्द, गैस, लूज मोशन जैसी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्‍या रहती है और वे जो भी चीज खाते हैं उन्‍हें आसानी से नहीं पचा पाते। ऐसे में अगर आपका पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं करता तो ये आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक उपाय जिन्हें अपनाकर आप कुछ ही दिनों में अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकते हैं।

गर्म पानी पिएं 

water
Image Source : FREEPIK.COMwater

पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। अगर आपका खाना समय से नहीं पचता है तो बेहतर होगा की आप गुनगुना पानी पिएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ ही करें। 

खाना चबाकर खाएं 

अक्सर लोग जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में खाना को अच्छी तरह चबाते ही नहीं हैं जिससे खाना आसानी से पचता नहीं है। इसलिए खाने को चबा-चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होगी।  

कोरोना के बाद थायराइड का खतरा कई गुना बढ़ा, स्वामी रामदेव से जानिए कारगर इलाज

ज्यादा भोजन करने से बचें 

अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वह खाना खाते वक्त ढेर सारा खाना लेकर बैठ जाते हैं। ऐसा करने आपको खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें और हमेशा प्लेट में थोड़ा सा खाना लें। 

पालक और बथुआ का करें सेवन

पालक और बथुआ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों बचाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होगी।

घनी दाढ़ी चाहिए तो डाइट में शामिल कर लीजिए ये पौष्टिक चीजें, जल्द दिखेगा असर

गुड़ का करें सेवन

अगर आपको खाना खाने के बाद पेट में जलन जैसी समस्‍या रहती है तो खाना खाने के बाद मीठे में एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करें। इससे आपको खाना पचाने में मदद मिलेगी।

Uric Acid : बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा केला, ऐसे करें सेवन

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।