1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पनीर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें किन लोगों को खाने से बचना चाहिए?

पनीर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें किन लोगों को खाने से बचना चाहिए?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 28, 2025 05:39 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 05:39 pm IST

क्या आप जानते हैं ज़्यादा मात्रा में पनीर का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। चलिए जानते हैं किन लोगों को पनीर का सेवन कम से कम या न के बराबर करना चाहिए?

पनीर का ज्यादा सेवन - India TV Hindi
पनीर का ज्यादा सेवन Image Source : SOCIAL

कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर पनीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पनीर से सैकड़ों भारतीय व्यंजन बनाएं जाते हैं। जब भी घर में मेहमान आने वाले होते हैं लोग पनीर का कोई न कोई आइटम ज़रूर बनाते हैं। या फिर जब भी कुछ स्पेशल डिश बनानी हो तो पनीर का नाम सबसे पहले आता है। पनीर न सिर्फ खाने में टेस्टी होता हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी है। पनीर में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज़्यादा मात्रा में पनीर का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में कई लोग हैं जो ज्यादा पनीर का ज्यादा सेवन करने से बीमार हो सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं किन लोगों को पनीर का सेवन कम से कम या न के बराबर करना चाहिए?

इन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन:

  • फूड पॉइज़निंग: पनीर में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जिसके कारण अगर आपने इसका सेवन अधिक और खराब क्वालिटी का किया तो फूड पाइजनिंग की समस्या हो सकती हैं।

  • एलर्जी: अगर लैक्टोस इनटोलरेंस की समस्या है रो आप इसका सेवन संभलकर करे। क्योंकि ऐसे लोगों के लिए पनीर का सेवन करने से एलर्जी हो सकता है। हालांकि पनीर में कम मात्रा में लैक्टोस होता है, लेकिन फिर भी सावधानी के तौर पर कम सेवन करना बेहतर होता है। 

  • पाचन तंत्र कर सकता है कमजोर: अधिक पनीर खाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है और इस प्रकार पनीर दस्त का कारण बन सकता है और सूजन के साथ  गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

  • हार्ट पेशेंट: अगर आप हार्ट की प्रॉब्लम से पीड़ित है तो आपको ज्यादा पनीर खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, पनीर में अधिक मात्रा में फैट पाया जाता है। जिसकी वजह से अधिक पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती हैं जिससे आपको दिल संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोग चाहें तो लो फैट पनीर या टोफू का सेवन कर सकते हैं।

  • हाई ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा पनीर खाने से दूर रहना चाहिए। दरअसल,पनीर में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।