1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार लगती है भूख तो हो जाएं अलर्ट, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

बार-बार लगती है भूख तो हो जाएं अलर्ट, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

 Published : Aug 03, 2023 06:00 am IST,  Updated : Aug 03, 2023 06:00 am IST

शरीर को फिट रहने के लिए हेल्दी फूड की जरूरत होती है लेकिन कई बार खाना खाने के बाद भी भूख नहीं मिटती है। आइए जानते हैं ये किन बीमारियों का संकेत है।

causes of excessive hunger- India TV Hindi
causes of excessive hunger Image Source : FREEPIK

खाना एक ऐसी चीज है जो इंसान का मूड अच्छा कर देता है, शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो हमें खाने से मिलते हैं। भूख लगना एक आम बात है लेकिन कई लोगों को खाना खाने के बाद भी बार-बार भूख लगती है। अगर आपका भी खाना खाने के बाद कुछ न कुछ खाने का मन करता है तो आप सावधान हो जाइए। ज्यादा भूख लगना कई गंभीर बीमारियों का संकेत (What disease causes excessive hunger) हो सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा भूख लगना किन बीमारियों का संकेत है।

ज्यादा भूख लगने के क्या कारण हो सकते हैं? (What causes hunger even after eating)

डायबिटीज (Diabetes)

ज्यादा भूख लगने की वजह डायबिटीज (Diabetes) भी हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को खाना खाने के बाद भी भूख लगती है, दरअसल, ऐसा शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन न बनने की वजह से होता है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है लेकिन समय रहते अगर पता चल जाए तो इसे डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ कंट्रोल किया जा सकता है।

थायराइड (Thyroid disease)

शरीर में थायराइड असंतुलित होने पर भी भूख ज्यादा लगती है। गले में तितलीनुमा एक ग्रंथि होती है जिससे थायराइड हार्मोन निकलता है, जब इस हार्मोन का संतुलन शरीर में बिगड़ने लगता है तो हाइपरथाइरायडिज़्म या हाइपोथायराइडिज्म होता है। थायराइड की समस्या में भूख लगने के साथ वजन बढ़ने लगता है और कुछ लोगों के चेहरे पर हल्के बाल भी दिखने लगते हैं।

डिप्रेशन (Depression)

स्ट्रेस के कारण अक्सर लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। स्ट्रेस या डिप्रेशन के कारण भी लोगों को ज्यादा भूख लगने लगती है, जिसके कारण वह ओवरईटिंग करते हैं। स्ट्रेस के कारण शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिसका असर हमारी भूख पर पड़ता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: World Breastfeeding Week: शिशु को स्तनपान करवाना मां की सेहत के लिए भी जरूरी, इन 4 गंभीर बीमारियों से होता है बचाव

इस डाइट की वजह से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत, खाती थी बस कच्चे और अधपके फल और सब्जियां

इस मौसम में भी आसानी से ट्रिगर कर सकती है अस्थमा की समस्या, स्वामी रामदेव से जानें बचाव के उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।