आयोडाइज्ड सफेद नमक, स्वाद में भरपूर काला नमक और रॉक साल्ट य़ानि सेंधा नमक, बड़े काम की चीज है ये नमक। नमक के बिना स्वाद अधूरा लगता है। शरीर में सोडियम की कमी होने लगती है। तो बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है। ये नमक ही है, जो पानी और मिनरल्स के संतुलन को बनाए रखता है। बॉडी को डिहाइड्रेट नहीं होने देता। इसके होने से बॉडी सेल्स ठीक से काम करते हैं। नर्व प्रॉपर सिग्नल भेज पाती है। ये नमक ही है, जिससे मांसपेशियों की गति और दिल की धड़कन सही रहती है। कमजोरी और थकावट नहीं होती। थायराइड ग्लैंड सही से फंक्शन करता है और तो और खाना पचाने में मदद मिलती है।
लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि यही नमक सफेद जहर बन गया। हाइपरटेंशन-हार्ट प्रॉब्लम और किडनी की बीमारी की वजह बन गया। ICMR के मुताबिक नमक का साइलेंट कंजम्पशन महामारी लाने वाला है ''आपके नमक में हार्ट अटैक है'' आखिर ये बात क्यों ट्रेंड में है। इसकी वजह खाने में ज्यादा नमक है। खाने में पड़े नमक के अलावा लोग ऊपर से नमक डालकर खाते हैं। चिप्स-बिस्किट्स-सॉल्टी नट्स के पैकेट्स कितनी दफा हजम कर जाते हैं। दरअसल दिक्कत नमक में नहीं इसे जरुरत से ज्यादा खाने में है। WHO तो हर दिन 5 ग्राम नमक खाने की हिदायत देता है। मतलब एक हेल्दी इंसान को दिन भर में सिर्फ एक चम्मच नमक खाना चाहिए। लेकिन स्टडी ये कहती है कि ज्यादातर लोग दोगुना खाते हैं। नतीजा ज्यादा नमक खाने से बॉडी का सोडियम बैलेंस बिगड़ जाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ हार्ट बीट इर्रेग्युलर होती है। किडनी तक डैमेज हो जाती हैं। तो चलिए आज से ही ज्यादा नमक खाने की आदत को बदलें और योग से शरीर को स्वस्थ रखने की ओर कदम बढ़ाएं।
ज्यादा नमक क्यों है घातक
- नमक में सोडियम होता है
- ज्यादा सोडियम लेने से परेशानी
- मांसपेशियों में दर्द
- हाई ब्लड प्रेशर
- हार्ट बीट इर्रेग्युलर
- सिरदर्द-माइग्रेन
ज्यादा नमक से बिगड़ी सेहत
- 40 की उम्र में हाइपरटेंशन
- 35- 49 साल के 84% को स्ट्रेस
- 40% हार्ट पेशेंट्स की उम्र 40 से कम
30 के बाद सावधान रहें
- महीने में 1 बार बीपी चेक कराएं
- 6 महीने में कोलेस्ट्रॉल चेक कराएं
- 3 महीने में ब्लड शुगर चेक कराएं
- साल में 1 बार आंखें टेस्ट कराएं
- हर साल पूरा बॉडी चेकअप कराएं
30 के बाद डाइट प्लान
- पानी की मात्रा बढ़ा दें
- नमक-चीनी कम करें
- फाइबर ज्यादा लें
- नट्स जरूर खाएं
- साबुत अनाज लें
- प्रोटीन जरूर लें
कैल्शियम लेवल ज्यादा होने से क्या होता है
- हाइपर केलेमिया
- हार्ट अटैक
कैल्शियम कम होने से क्या होता है
- हाइपो केलेमिया
- पैरालिसिस
- किडनी डैमेज
5 'S' से बचें
- स्ट्रेस
- स्मोकिंग
- सॉल्ट
- शुगर
- सेडेंटरी लाइफस्टाइल
थाली में 'सफेद जहर'
- सफेद चीनी
- सफेद चावल
- सफेद नमक
- मैदा
'सफेद जहर' का अटैक
- डायबिटीज
- हाई बीपी
- ब्रेन पर असर
- किडनी पर असर
- मोटापा
मैदा खाने के नुकसान
- मोटापा
- इनडायजेशन
- लिवर प्रॉब्लम
- आंतों में दिक्कत
कैसे बढ़ता है मोटापा?
- मैदा पचाने में ज्यादा इंसुलिन की जरूरत
- जल्दी लगती है भूख
- ओवरइटिंग से बढ़ता है वजन
- मोटापे से डायबिटीज का रिस्क
- किडनी पर असर