1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. टीवी, मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों की आंखों में हो रही है धुंधलेपन की समस्या, ऐसे रखें ख्याल

टीवी, मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों की आंखों में हो रही है धुंधलेपन की समस्या, ऐसे रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 01:20 pm IST

पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लासेज और बाहर ज्यादा न निकलने की अवस्था में गेमिंग में बच्चे अपना अधिक समय बिता रहे हैं और इन सारी चीजों का प्रभाव उनकी आंखों पर पड़ रहा है। 

टीवी, मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों की आंखों में हो रही है धुंधलेपन की समस्या, ऐसे रखें ख्याल- India TV Hindi
टीवी, मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों की आंखों में हो रही है धुंधलेपन की समस्या, ऐसे रखें ख्याल   Image Source : INSTAGRAM/MIDATLANTICPERMANENTEMEDICINE

कोरोना महामारी के चलते स्कूल वगैरह बंद हैं, ऐसे में पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लासेज और बाहर ज्यादा न निकलने की अवस्था में गेमिंग में बच्चे अपना अधिक समय बिता रहे हैं और इन सारी चीजों का प्रभाव उनकी आंखों पर पड़ रहा है। मोटे तौर पर, हाल के सप्ताहों में करीब 40 प्रतिशत बच्चों में आंखों व देखने की तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

आंखों में हो रही है ये समस्या

जाने-माने नेत्र विशेषज्ञ अनिल रस्तोगी के मुताबिक, इनमें से अधिकतर बच्चों में अभिसरण अपर्याप्तता की समस्या देखी गई - यह एक ऐसी अवस्था है, जहां निकट स्थित किसी चीज को देखने के दौरान आंखें एक साथ काम करने में असक्षम रहती हैं। इस स्थिति के चलते एक आंख के अंदर रहने के दौरान दूसरी बाहर की ओर निकल आती है, जिससे चीजें या तो दो या धुंधली लगती हैं।

जोड़ों के दर्द में आराम देगा ये होममेड देसी काढ़ा, जानें बनाने का तरीका

उन्होंने आगे कहा, बच्चे कंप्यूटर के आगे लंबे समय तक बैठे रहते हैं, स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं जिससे आंखों में खुजली और जलन की समस्या पैदा हो जाती है, ध्यान लगाने में परेशानी होती है, सिर दुखता है, आंखों में दर्द होता है।

नेत्र विशेषज्ञ शिखा गुप्ता भी यही कहती हैं कि लॉकडाउन के चलते बच्चे आठ से दस घंटे तक का समय इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बिताते हैं। "वे या तो ऑनलाइन क्लासेज कर रहे हैं या कार्टून देख रहे हैं या वीडियो गेम्स खेल रहे हैं। माता-पिता को लगता है कि यह उन्हें व्यस्त रखने का सबसे बेहतर तरीका है, लेकिन इतना ज्यादा वक्त इलेक्ट्रॉनिकडिवाइस में बिताने से आंखों को नुकसान पहुंचता है।"

कोरोना ने परिवार में बढ़ाई दूरी, स्वामी रामदेव से जानिए योग द्वारा कैसे लाएं रिश्तों में मिठास

बच्चों की आंखे हल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इनसे बचने के लिए डॉक्टर्स का सुझाव दिए है।

  • आंखों की एक्सरसाइज पर ध्यान दें। 
  • टीवी/कंप्यूटर/मोबाइल फोन के स्क्रीन से कुछ-कुछ देर का ब्रेक लेते रहें, ताकि आंखों की अच्छी सेहत बरकरार रखी जा सकें।
  • बच्चों के खानपान का पूरा ध्यान रखें।
  • बच्चों को आंवला, बादाम, गाजर, शकरकंद जैसी चीजें रोजाना खाने को दें। इससे आंखें हमेशा हेल्दी रहेगी।
  • समय-समय पर बच्चों की आंखों को टेस्ट करता रहें। जिससे कि किसी बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े।

दांत में लगे कीड़ों से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा दर्द से निजात

इनपुट आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।