1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से वजन घटाने के लिए रोज सुबह करें ये काम, बेडौल शरीर बन जाएगा सुडौल

तेजी से वजन घटाने के लिए रोज सुबह करें ये काम, बेडौल शरीर बन जाएगा सुडौल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 27, 2026 06:22 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 10:44 am IST

Fast weight Loss Tips Morning Routine: अगर आपका वजन भी तेजी से बढ़ रहा है, तो सुबह की कुछ सही आदतें अपनाकर आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

तेजी से वजन घटाने के तरीके- India TV Hindi
तेजी से वजन घटाने के तरीके Image Source : UNSPLASH

अगर आप बढ़ते वजन और बेडौल शरीर से परेशान हैं, तो अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। सुबह की कुछ आदतें अपनाकर आप न सिर्फ तेजी से वजन घटा सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को फिट बना सकते हैं। खाली पेट सही चीज़ों का सेवन, हल्की एक्सरसाइज और एक्टिव रूटीन आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह की वो आदतें जो तेजी से वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

वजन घटाने के लिए रोज सुबह करें ये काम

  • रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें: मोटापा कम करने के लिए ज़रूरी है कि आप रात को जल्दी से सोएं और सुबह जल्दी उठें। सुबह जल्दी उठने से ऊर्जा का बेहतरीन संचार होता है। इससे मेटाबोलिज्म तेज़ होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।

  • डिटॉक्स ड्रिंक पिएं: सुबह उठकर डिटॉक्स ड्रिंक पिएं। जीरा पानी, नींबू पानी, धनिया पानी और मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह डिटॉक्स ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को फास्ट कर वजन घटाने में मदद करता है, पाचन में सुधार लाता है।

  • व्यायाम करें: डिटॉक्स ड्रिंक पीने के बाद, रोजाना कम से कम 30-40 मिनट की एक्सरसाइज़ करें। आप एक्सरसाइज़ रूटीन में ब्रिस्क वॉक, रनिंग, रस्सी कूदना, सूर्य नमस्कार और कपालभाति शामिल कर सकते हैं।

  • सुबह की धूप है ज़रूरी: एक्सरसाइज के बाद धूप में बैठना विटामिन डी को बढ़ाता है, जो हड्डियों की मजबूती, प्रतिरक्षा और मांसपेशियों के कार्य के लिए महत्वपूर्ण है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 10-30 मिनट की धूप सीधे त्वचा पर पड़ने से विटामिन डी3 का प्राकृतिक निर्माण होता है। यह विटामिन हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर मेटाबोलिज्म में सुधार और पाचन तंत्र को मजबूत कर सकता है।

  • हेल्दी नाश्ता करें: सुबह के समय आधा अधूरा नहीं बल्कि भरपेट नाश्ता करना चाहिए। सुबह नाश्ता करने का सबसे अच्छा समय सुबह 7 से 9 के बीच है। साथ ही अपने नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट और फैट की जगह प्रोटीन ज्यादा मात्रा में लें जैसे अंडा, चिकन, डॉयफ्रूट्स, ओट्स। फलों को भी नाश्ते में शामिल करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।