1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पकवान खाने से नसों में जमने लगा है गंदा कोलेस्ट्रॉल? अब बिना देरी से किए तुरंत अपना लें ये उपाय

पकवान खाने से नसों में जमने लगा है गंदा कोलेस्ट्रॉल? अब बिना देरी से किए तुरंत अपना लें ये उपाय

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 26, 2024 07:40 am IST,  Updated : Mar 26, 2024 07:41 am IST

त्योहार पर मैदा, चीनी और खराब तेल से बने पकवान खाने से शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमा हो सकता है। अगर हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो खराब कोलेस्ट्रॉल को नसों से निकाल फेंकना जरूरी है। इन उपायों से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

High Cholesterol- India TV Hindi
High Cholesterol Image Source : FREEPIK

त्योहार पर लोग जमकर मीठा, फ्राइड और मैदा वाली चीजों का सेवन करते हैं। होली के मौके पर लोग खूब गुजिया, कचौड़ी, पूरी और तेल में बनी चीजें खाते हैं। ये सिलसिला होली से शुरू होता है और फिर 1-2 दिन तक चलता है। इस तरह का खाना खाने से शरीर में तेजी से गंदा कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। खराब कोलेस्ट्रॉल नसों में ब्लॉकेज पैदा करता है जिससे हार्ट की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आपको दिल को स्वास्थ्य बनाए रखना है और हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम करना है तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना जरूरी है। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ आप कुछ घरेलू उपचार भी कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही बनाए रखने में मदद मिलती है।

  1. लहसुन- स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना एक दो कली कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। लहसुन खाने से ब्लड़ प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। लहसुन में एलिसिन और मैगनी पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीवायरल और एंटीफंगल तत्व इसे खास बनाते हैं।

  2. फाइबर वाली चीजें खाएं- अगर शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगा है तो डाइट में घुलनशील फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। आपको ज्यादा से ज्यादा जई, जौ, फलियां शामिल करनी चाहिए। ऐसे लोगों को खूब सेब, खट्टे फल और सब्जियां जैसे स्प्राउट्स, गाजर खानी चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाता है।

  3. हेल्दी फैट- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डाइट में हेल्दी फैट्स को शामिल करें। इसके लिए जैतून के तेल, एवोकाडो, ड्राईफ्रूट्स, नट्स और सीड्स को खाने में शामिल किया जाना चाहिए। इन चीजों में पाया जाने वाला मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

  4. धनिया के बीज- शरीर में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रोजाना धनिया के बीज का पानी पिएं। इसके लिए धनिया के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें। अब एक कप पानी में 1 चम्मच पाउडर डालकर उबाल लें। इस पानी को दिन में 2 से 3 बार पिएं। इससे धीरे-धीरे खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाएगा।

  5. अर्जुन की छाल- आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग दवाओं में किया जाता है। अर्जुन की छाल का सेवन करने से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के मुताबिक थोड़ी सी अर्जुन की छाल को 1 गिलास पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे पी लें। इससे बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।