1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. देर रात लगती है भूख तो खाएं ये 5 हेल्दी चीजें

देर रात लगती है भूख तो खाएं ये 5 हेल्दी चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2021 09:26 pm IST,  Updated : Jan 06, 2021 09:59 pm IST

5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आप देर रात जगने पर खा सकते हैं और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

Dry Fruits - India TV Hindi
Dry Fruits  Image Source : INSTAGRAM/ITS_ME_MANIII

रात में डिनर समय पर करना चाहिए ये तो आपने कई लोगों से सुना होगा। ऐसा करने से ना केवल आपका रूटीन ठीक रहता है बल्कि इससे आपके खाने को पचने के लिए समय भी मिल जाता है। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो समय पर खाना तो खा लेते हैं लेकिन खाने खाने के बाद और सोने के बीच में जो समय होता है उसमें उन्हें दोबारा भूख लग जाती है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि कई बार तो उन्हें नींद नहीं आती या फिर वो किसी काम में उलझे होते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या है कि वो देर रात ऐसा क्या खाएं जो उनकी सेहत के लिए अच्छा रहे। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आप देर रात जगने पर खा सकते हैं और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। 

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए ट्राई करें ये 3 घरेलू ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर

Milk
Image Source : INSTAGRAM/J.E.E_T.H.AMilk 

दूध का करें सेवन

रात में अगर आप जग रहे हैं या फिर आपको भूख लगती है और कुछ खाने पीने की मन करता है तो आप दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध को एक बेहतरीन बेड टाइम स्नैक कहा गया है। 

सूखे मेवे
सूखे मेवे खाना भी सेहत के लिए अच्छा रहता है। इसे आप देर रात भूख लगने पर भी खा सकते हैं। सूखे मेवे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपकी सेहत को फायदा ही पहुंचाएंगे। एक दिन में 28 से 30 ग्राम तक इनका सेवन कर सकते हैं। 

Gajar ka Halwa
Image Source : INSTAGRAM/EPICUREAMUGajar ka Halwa

गाजर का हलवा
आपको ये पढ़ने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन गाजर का हलवा भी आप देर रात खा सकते हैं। बाजार में इस मौसम में आपको आसानी से फ्रेश गाजर मिल जाएगी। गाजर में फाइबर के अलावा बीटा कैरोटिन होता है जो आपकी हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। वहीं घी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। ऐसे में अगर आपको रात में कुछ खाना हो और गाजर का हलवा घर पर हो तो बेझिझक खाइए। बस मात्रा का ध्यान रखिए। 

ठंड में तेजी से वजन घटाने में मदद करेगा टमाटर का जूस, जानें पीने का सही समय और बनाने का तरीका

पी सकते हैं सूप
सूप पीना तो हमेशा ही सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मौसम में आपको टमाटर के सूप का या फिर किसी भी सब्जी के सूप का सेवन कर सकते हैं। ये ना केवल हेल्दी होंगे बल्कि आपकी भूख को शांत करने का भी काम करेंगे। 

Roasted Chana
Image Source : INSTAGRAM/FITOLYMPIA1Roasted Chana 

भुना चना
अगर आपना मन कुछ नमकीन खाने का हो रहा है तो आपके लिए भुना चना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। भुना चना सेहत के लिए अच्छा रहता है। इसे खाकर ना केवल आपकी भूख शांत होगी बल्कि इसके जरिए आपके शरीर में कई पोषक तत्व भी पहुंच जाएंगे। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।