1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Flax Seeds for Weight Loss: ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट-कमर की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट

Flax Seeds for Weight Loss: ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट-कमर की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2021 12:57 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 12:57 pm IST

आयुर्वेद के अनुसार अलसी का बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कैलोरी, सोडियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद करता है।

Flax Seeds for Weight Loss: ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट-कमर की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर ज- India TV Hindi
Flax Seeds for Weight Loss: ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट-कमर की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट Image Source : INSTAGRAM/SENSILAB_COM

आज के समय में खराब लाइफ स्टाइल और खानपान के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या है। जिससे निजात पाने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं या फिर जिम में घंटों बिताते हैं। बढ़ता हुआ वजन कई खतरनाक बीमारियों का शिकार बना सकता है। ऐसे में आप चाहे तो वजन कम करने के लिए अलसी का सेवन कर सकते हैं। अलसी के बीज में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला फाइबर भूख ज्यादा लगने से बचाता है। जानिए कैसे करें अलसी के बीज का सेवन। 

वजन कम करने में कैसे मदद करेगा अलसी का बीज?

आयुर्वेद के अनुसार अलसी का बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कैलोरी, सोडियम , पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम के अलावा अधिक मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड 3 पाया जाता है। जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। जिससे आपका वजन तेजी से कम हो जाता है। 

बदलते मौसम में फ्लू, बुखार, पेट की परेशानी से सावधान, स्वामी रामदेव से जानिए एलर्जी से निजात पाने का बेस्ट फॉर्मूला

फैट कटर ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • एक कप अलसी का बीज
  • एक चम्मच शहद
  • थोड़ी गाजर
  • थोड़ा नींबू का रस
  • आधा  खीरा
  • अजवाइन के दो डंठल
  • एक टमाटर
  • लहसुन की 3-4 कली

Neem Leaves Benefits For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है नीम, डाइट में करें शामिल

ऐसे बनाएं फैट कटर ड्रिंक

सबसे पहले एक पैन में अलसी में थोड़ा सा पानी डालकर 30 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद इसे छान कर ठंडा कर लें। ठंडा हो जाने के बाद अलसी के साथ सभी चीजे डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। आपकी फैट वॉस ड्रिंक बनकर तैयार है। इस ड्रिंक को खाना खाने के आधा या फिर एक घंटे पहले पिएं। 

चश्मा हटाना चाहते हैं या आंखों की रोशनी करनी है तेज? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।