1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 07:28 am IST

गठिया रोग के शिकार मरीज को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। आपके द्वारा की गई जरा सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती हैं। जानिए किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन।

गठिया के रोगियों को...- India TV Hindi
गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान Image Source : INSTAGRAM/MIDATLANTICPERMANENTEMEDICINE

आज के समय में गठिया रोग एक आम बीमारी हो गई है। खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान के साथ-साथ फिजिकल एक्सरसाइज कम होने के कार अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान है। जिसके कारण जोड़ों में दर्द के साथ-साथ हाथों पैरों में जकड़न भी हो जाती है। जिसके कारण चलने-फिरने में भी समस्या होती है। इस बीमारी से सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग तेजी से शिकार हो रहे हैं। गठिया रोग में खुद के खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। इसके लिए साथ ही कई ऐसी चीजें होती है जिनका सेवन करने से बचना चाहिए। इससेदर्द और सूजन की समस्या से बढ़ सकती हैं। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें गठिया के मरीजों को नहीं खानी चाहिए। 

गठिया के मरीज इन चीजों का ना करें सेवन

चावल

चावल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो ब्लड शुगर को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में सूजन बढ़ा देता है। जिसके कारण आपका गठिया रोग बढ़ सकता है। इसलिए सफेद चावल का सेवन बिल्कुल भी न करे। 

गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान
Image Source : INSTAGRAM/MARTASFOOD_/गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

आइसक्रीम
आइसक्रीम में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट के साथ शुगर होता है। जो तेजी से शरीर में सूजन बढ़ा देता है। 

अर्थराइटिस के कारण जकड़ गए है हाथ-पैर, गठिया रोग से राहत दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय
 
रेड मीट
रेड और फ्राइड मीट में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। जो कोलेस्ट्राल के साथ-साथ आपका शुगर बढ़ा सकता है। जो शरीर में सूजन बढ़ाकर अर्थराइटिस का कारण भी बन सकता है। 

नमक
अगर आप अपनी डाइट में अधिक नमक का सेवन करेंगे तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ थायराइड का कारण भी बन सकता है। इसके साथ ही जोड़ों में सूजन आ सकती हैं। 

अर्थराइटिस के कारण कमर, घुटनों और कंधे में है भयंकर दर्द, स्वामी रामदेव से जानें गठिया रोग का इलाज

गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान
Image Source : INSTAGRAM//SWEET.TREATSBYTEE/गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

शुगर कैंडी
अर्थराइटिस के मरीजों को भूलकर भी शुगर कैंडी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। जिससे शरीर में सूजन भी आ जाती है।

दूध 
प्रोटीन और कैल्शियम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन कई लोग ऐसे होते है जो प्रोटीन को आसानी से नहीं पचा सकते हैं। जिसके कारण जोड़ों में सूजन के साथ कई समस्याओं का सामना करते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो इसकी बजाय आप ग्रीक योगर्ट का सेवन करे। 

फ्राइड फूड
फाइड फूड्स में अधिक मात्रा में ऑयल होता है जो गठिया रोग का कारण बन सकता है। क्योंकि इस तेल में अधिक मात्रा में ओमेगा 6 होता है जो ओमेगा 3 फैटी एसिड का संतुलन बिगाड़ देते है। जिससे शरीर में सूजन बढ़ जाती है। 

जोड़ों के दर्द को कुछ ही दिनों में दूर करेगा ये पीड़ांतक तेल, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का तरीका

गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान
Image Source : INSTAGRAM/MRBURBERRYEATSगठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

मैदा
द जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में एक अध्ययन के अनुसार, मैदा ओमेगा -3 फैटी एसिड के संतुलन को बिगाड़ देता है जिससे शरीर में सूजन आ जाती हैं। आपको बता दें कि ओमेगा 3 हद्य रोग, डायबिटीज जैसे रोगों का रोकथाम करने के साथ आपके दिमाग को तेज बनाती है। 

फ्रिज में रखा हुआ खाना
फ्रिज में रखा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इससे आपके शरीर में सूजन बढ़ सकती हैं। जो गठिया का ही एक कारण है। 

वजन घटाने के लिए कैसे करें अश्वगंधा का सेवन, साथ ही जानिए अन्य लाभ

शुगर
अगर आप अपनी डाइट में अधिक मात्रा में शुगर का सेवन कर रहे हैं तो यह सूजन को बढ़ा सकती हैं। इसलिए मीठी चीजों का सेवन बिल्कुल न करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।