1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल की सेहत को बनाना चाहते हैं दमदार? हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं खाने की ये चीजें

दिल की सेहत को बनाना चाहते हैं दमदार? हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं खाने की ये चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 13, 2024 06:45 am IST,  Updated : Jul 13, 2024 06:45 am IST

अगर आप भी हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों से खुद को बचाना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में खाने की कुछ बेहद फायदेमंद चीजों को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।

Foods to improve your heart health- India TV Hindi
Foods to improve your heart health Image Source : FREEPIK

लोगों में दिल से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते हुए मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अगर आप भी अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल और अपनी डाइट पर फोकस करने की जरूरत है। क्या आप खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जो आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? आइए कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं जो आपके हार्ट के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे।

चुकंदर- चुकंदर में विटामिन्स, मिनरल्स और नाइट्रेट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती है। चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम तत्व न केवल आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बल्कि आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। 

टमाटर- टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन आपके हार्ट को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा टमाटर का सेवन करने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक टमाटर को पकाकर खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

राजमा- राजमा में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। राजमा को सही मात्रा में कंज्यूम कर आप अपने ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। राजमा में पाए जाने वाले तमाम पोष्टिक तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

खाने की कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर और अपने अनहेल्दी लाइफस्टाइल में थोड़े-बहुत सुधार कर आप अपने दिल की सेहत को स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं। एक हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट प्लान न केवल आपको हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचा सकता है बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।