1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज रात में सोने से पहले करें पैरों की मालिश, सेहत को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

रोज रात में सोने से पहले करें पैरों की मालिश, सेहत को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 13, 2025 10:34 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 10:34 pm IST

पुराने जमाने में सोने से पहले पैरों की मालिश करने की सलाह दी जाती थी। आइए फुट मसाज के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद फुट मसाज- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद फुट मसाज Image Source : INDIA TV

क्या आपने कभी रात में सोने से पहले फुट मसाज की है? अगर नहीं, तो आपको हर रोज रात में पैरों की मालिश करके सोना चाहिए और आपको महज कुछ ही दिनों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आयुर्वेद के मुताबिक भी रात में सोने से पहले पैरों की मालिश करने की आदत को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना गया है।

रिलैक्स होती हैं मसल्स

दिन भर भागदौड़ करने के बाद मसल्स में दर्द होना लाजमी है। अगर आप मसल्स में होने वाले दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले फुट मसाज करें। फुट मसाज न केवल मसल्स पेन को दूर करने में बल्कि आपकी मांसपेशियों को रिलैक्स करने में भी कारगर साबित हो सकती है। गठिया के दर्द से जूझ रहे लोगों को भी रात में सोने से पहले पैरों की मसाज करने की सलाह दी जाती है।

दूर हो जाएगा तनाव

अगर आपको रात में साउंड स्लीप नहीं आती है और आप करवटें बदलते रह जाते हैं, तो आपको रात में सोने से पहले अपने पैरों की अच्छी तरह से मालिश जरूर करनी चाहिए। फुट मसाज की मदद से आप दिन भर के तनाव को काफी हद तक दूर कर सकते हैं जिसकी वजह से आपका माइंड रिलैक्स्ड महसूस कर पाएगा और आपको चैन की नींद आ पाएगी।

इम्प्रूव होगा ब्लड सर्कुलेशन

पैरों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होगा जिसके कारण आपकी थकान दूर हो जाएगी। अगर आपको माइग्रेन या फिर सिर दर्द की समस्या रहते है, तो भी रोज रात में सोने से पहले पैरों की मालिश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। फुट मसाज के लिए आप सरसों का तेल, बादाम का तेल, जैतून का तेल, तिल का तेल या फिर नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।