1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गोभी की तरह दिखने वाली ये सब्जी हाई यूरिक एसिड में है फायदेमंद, पानी की तरह बह जाएगा शरीर में जमा प्यूरिन

गोभी की तरह दिखने वाली ये सब्जी हाई यूरिक एसिड में है फायदेमंद, पानी की तरह बह जाएगा शरीर में जमा प्यूरिन

 Published : Oct 23, 2023 07:05 am IST,  Updated : Oct 23, 2023 07:05 am IST

गांठ गोभी खाने के फायदे: इस गोभी को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन यूरिक एसिड की समस्या को कम कर सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

ganth gobhi benefits in hindi- India TV Hindi
ganth gobhi benefits in hindi Image Source : SOCIAL

गांठ गोभी खाने के फायदे: जब शरीर में प्रोटीन का मेटाबोलिज्म गड़बड़ा जाता है तो ये प्यूरिन के रूप में हड्डियों के बीच जमा होने लगता है। ऐसे में ये गैप पैदा करता है जिसे गाउट की समस्या कहते हैं। इस स्थिति में गांठ गोभी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इस सब्जी में कुछ ऐसे गुण हैं जो कि हड्डियों के दर्द को कम करने के साथ सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी हड्डियों के लिए इस सब्जी के कई फायदे हैं।  तो, जानते हैं इन तमाम गुणों के बारे में और फिर जानेंगे कि ये कैसे मददगार है। 

हाई यूरिक एसिड में गांठ गोभी खाने के फायदे-Ganth gobhi benefits for high uric acid in hindi

1. फाइबर से भरपूर 

फाइबर से भरपूर गांठ गोभी आपके शरीर के प्यूरिन मेटाबोलिज्म को तेज कर सकती है। ये पाचन तंत्र को तेज करती है और प्यूरिन पचाने में मददगार है। इससे मल के जरिए शरीर में जमा प्यूरिम बाहर आ जाता है और यूरिक एसिड शरीर में अतिरिक्त रूप में जमा नहीं होता। इससे शरीर में यूरिक एसिड की समस्या नहीं बढ़ती और गाउट की समस्या नहीं होती। 

नसों में चिपके कोलेस्ट्रॉल को तुरंत बाहर खींच लेते हैं ये सुपर फ्रूट्स, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा हो जाता है कम

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गांठ गोभी का सेवन शरीर में सूजन को रोकने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन सी, एंथोसायनिन और आइसोथियोसाइनेट जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो कि सूजन को ट्रिगर करने से रोकते हैं और दर्द से बचाते हैं। 

Kohlrabi vegetable for uric acid
Image Source : SOCIALKohlrabi vegetable for uric acid

Stroke: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों होता है स्ट्रोक का ज्यादा खतरा, कैसे करें बचाव?

3. कैल्शियम और पोटेशियम  से भरपूर 

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर ये सब्जी बहुत फायदेमंद है। ये दोनों ही तत्व हड्डियों को अंदर से मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसे में गांठ गोभी खाना इसलिए भी फायदेमंद हो जाता है क्योंकि इसमें ये दोनों प्रचुर मात्रा में हैं और ये गाउट की समस्या में दर्द को कम करने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको  हाई यूरिक एसिड में गांठ गोभी का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।