1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चलते समय घुटनों से आ रही है कट कट की आवाज़ तो दूध में मिलाकर पी लें ये चीजें, जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम

चलते समय घुटनों से आ रही है कट कट की आवाज़ तो दूध में मिलाकर पी लें ये चीजें, जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 27, 2026 09:32 pm IST,  Updated : May 27, 2026 09:34 pm IST

अगर चलते समय घुटनों से टक टक की आवाज़ आ रही है तो डाइट में दूध को शामिल करें। दूध में इन कुछ चीजों को मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं

घुटनों में टक टक की आवाज़- India TV Hindi
घुटनों में टक टक की आवाज़ Image Source : UNSPLASH

आजकल कम उम्र में भी कई लोगों को चलते, सीढ़ियां चढ़ते या उठते-बैठते समय घुटनों से टक-टक की आवाज़ आने लगी है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात दोष बढ़ने और जोड़ों में लुब्रिकेशन की कमी होने पर घुटनों में घिसाव शुरू हो सकता है, जिससे दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप रोजाना दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर सेवन करें, तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ जोड़ों के दर्द और घुटनों की आवाज़ से भी काफी राहत मिल सकती है।

घुटनों से कट कट की आवाज़ क्यों आती है?

घुटनों में कट-कट की आवाज जोड़ों के बीच गैस के बुलबुले फूटने, कार्टिलेज घिसने, लिगामेंट में खिंचाव या नी-कैप के सही तरीके से काम न करने के कारण होता है। बढ़ती उम्र या चोट के कारण घुटने की हड्डियों के बीच का कुशन यानी की कार्टिलेज घिसने लगता है, जिससे हड्डियां आपस में रगड़ खाती हैं और इस वजह से घुटनों से कट कट की आवाज़ आने लगती है।

दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें

हड्डियों को मजबूत बनें और घुटनों से कट कट की आवाज़ को दूर करने के लिए अपनी डाइट में दूध शामिल करें। एक गिलास दूध में आधा चम्मच सोंठ एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह उबालें। यह नेचुरल फॉर्मूला हड्डियों को अंदरूनी पोषण देता है और सूजन को तेजी से कम करता है। अगर घुटनों से कट-कट की आवाज़ आती है, तो इस दूध के साथ रोजाना 1 चम्मच सफेद तिल चबाकर खाएंयह घुटनों की नेचुरल ग्रीस को वापस लाने में मदद करता है।

इन आदतों को कहें बाय

  • खड़े होकर पानी पीने की आदत और गलत तरीके से बैठने की आदत को छोड़ें।

  • लम्बे समय तक बैठने से बचें। हर 45-60 मिनट में उठकर थोड़ी देर स्ट्रेचिंग या वॉक करें।

  • शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी न होने दें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।