1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Periods Tips: पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से आप भी हैं परेशान? इन फूड्स का सेवन कर असहनीय क्रैम्प्स से पाएं छुटकारा

Periods Tips: पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से आप भी हैं परेशान? इन फूड्स का सेवन कर असहनीय क्रैम्प्स से पाएं छुटकारा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 22, 2022 11:10 am IST,  Updated : Nov 22, 2022 11:10 am IST

Periods Tips: अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर आप भी पीरियड्स के दिनों में होने वाले असहनीय दर्द और क्रैम्प से छुटकारा पा सकती हैं।

पीरियड्स क्रैम्प्स में ये फ़ूड खाएं - India TV Hindi
पीरियड्स क्रैम्प्स में ये फ़ूड खाएं Image Source : FREEPIK

पीरियड्स में महिलाओं को असहनीय पेट दर्द और क्रैम्प्स की शिकायत होती है। पीरियड्स के दौरान पहले और दूसरे दिन महिलाएं ज़्यादातर पेट दर्द, कमर दर्द और क्रैम्प से गुज़रती हैं। पीरियड्स में ऐंठन और दर्द कई बार महिलाओं के डेली काम करने की क्षमता में बाधा पैदा कर सकता है। इसमे होनेवाले पेन की वजह से महिलाओं की प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी दिक्कते आती हैं। साथ ही सर्वे के मुताबिक 30 प्रतिशत महिलाएँ मेंस्टुअल क्रैम्प से इतनी ज़्यादा परेशान होती हैं कि वो बिल्कुल भी काम नहीं कर पाती हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि आप पीरियड्स के दिनों में भी स्वस्थ और एनर्जेटिक महसूस करें इसलिए आपको अपने जीवनशैली में हल्के फुल्के बलदाव करने होंगे। इसकी शुरुआत आप अपनी डाइट से कर सकती हैं। दरअसल, हम जो खाते हैं उसका असर हमारे मेंट्रुअल साइकिल और स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए आज हम यहां आपको कुछ बेहतरीन फूड्स के बारे में बताएंगे, जो पीरियड्स क्रैम्प्स और दर्द को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

पानी से भरपूर फ्रूट्स

पीरियड्स के दिनों में बॉडी में पानी की कमी से भी डिहाइड्रेशन और सिरदर्द होने लगता है। ऐसे में आप पीरियड्स के दौरान पानी से भरपूर फूड्स जैसे खीरा, नारियल पानी, तरबूज ज़रूर खाएं। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट होगी और आप हेल्दी महसूस करेंगे। 

मछली है पोषण से भरपूर

ओमेगा -3 से भरपूर फ़ूड न केवल आपके स्वस्थ के लिए लाभदायक है, बल्कि यह आपके क्रैम्प्स को भी कंट्रोल करता है। मछली में आयरन, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में पीरियड्स के दौरान मछली खाने से पीरियड का दर्द भी कम होता है। 

Health Tips: सर्दियों में हड्डियों में हो रहा है तेज दर्द, स्वामी रामदेव से जानिए कहीं ये आर्थराइटिस के लक्षण तो नहीं

दही है असरदार

दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर भोजन है और यह शरीर को पोषण देने और आपकी वेजाइना को उन संक्रमणों से बचाने के लिए जाने जाता है जो आपके मासिक धर्म के दौरान हो सकते हैं। 

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने या एनज़ाइटी को कम करने के आलावा पीरियड्स के दर्द को कम करने में भी बेहद असरदार है। यह सुपरफूड आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम सेरोटोनिन हार्मोन के स्तर को बढ़ा देता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, डार्क चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है। 

हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन बी और फाइबर से भरपूर होती है जो डाइजेशन के लिए असरदरा होने के साथ पीरियड्स के दर्द को कम करने में भी पालक और ब्रोकली में फाइबर, विटामिन बी 6, विटामिन ई और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं जो कि पाचन को सही रखने, पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स को कम करने में मददगार होते हैं।

(डिसक्लेमर: आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Prostate Cancer: ये संकेत दिखें तो समझे आपको हो गया है प्रोस्टेट कैंसर, बचने के लिए करें ये 5 योग

Stomach Cancer Awareness Month: जानिए स्टमक कैंसर अवेयरनेस मंथ से जुड़ी खास बातें एवं स्टमक कैंसर के लक्षण और बचाव

गठिया के दर्द को बढ़ा सकते हैं ये दो पेनकिलर, 70% लोग हर दर्द में करते हैं इनका सेवन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।