1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्रिस्क वॉक के बाद इतनी देर शरीर को दें आराम नहीं तो पूरे दिन मांसपेशियों के दर्द से होंगे परेशान

ब्रिस्क वॉक के बाद इतनी देर शरीर को दें आराम नहीं तो पूरे दिन मांसपेशियों के दर्द से होंगे परेशान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 10, 2024 11:58 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 06:08 am IST

जैसे चलना शरीर के लिए जरूरी है ठीक वैसे ही शरीर के लिए आराम भी ज़रूरी है।चलिए जानते हैं ब्रिस्क वॉक के बाद आपको कितने समय तक आराम करना चाहिए। 

ब्रिस्क वॉक के बाद कितनी देर करना चाहिए आराम - India TV Hindi
ब्रिस्क वॉक के बाद कितनी देर करना चाहिए आराम Image Source : SOCIAL

वॉक करना हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है। ये शरीर को संतुलित रखता है, वेट बैलेंस करता है और फिर कई सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाता है। जैसे कि हड्डियों की कमजोरी, हार्मोनल हेल्थ और फिर पेट से जुड़ी बीमारियां। इसके अलावा ये मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। तो, आपको रोजाना वॉक जरूर करना चाहिए। लेकिन, आज हम बात करेंगे वॉक करने के बाद आराम की। दरअसल, वॉक करने के बाद आराम करना शरीर को राहत देने के साथ हीलिंग में मददगार है। साथ ही इसके कई प्रकार के फायदे भी हैं। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

वॉक करने के बाद कितनी देर करना चाहिए आराम? (How long should one rest after walking?)

वॉक करने के बाद कम से कम 30-45 मिनट तक आराम जरूर करना चाहिए। ये शरीर को आराम महसूस करने और फिर हीलिंग में मदद करता है। इसके अलावा इसका असर आपके शरीर पर व्यापक तौर पर होता है। जैसे कि आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और इनकी हीलिंग होती है जिससे आपको बाद में पूरे दिन मांसपेशियों के दर्द से परेशान नहीं होना पड़ता है। इसके अलावा भी सेहत के लिए जरूरी है। क्यों जानते हैं इस बारे में।

वॉक करने के बाद आराम करना क्यों जरूरी है-benefits of rest after walking

वॉक करने के बाद आराम करने से बॉडी में तापमान को संतुलित करने में मदद करता है। साथ ये धमनियों और ब्लड सर्कुलेशन को स्थिर रखता है। ये आपके शरीर में प्रोटीन, पानी और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को बेहतर बनाता है और शरीर को वॉक का फायदा दिलाता है।

तो, इन तमाम कारणों से आपको वॉक करने के बाद खुद को आराम देना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि वॉक करने के तुरंत बाद न कुछ खाएं, न पानी पिएं और न ही नहाने के लिए जाएं। इससे आप शरीर दर्द, अपच और फिर सर्द-गर्म से बच सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।