1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सोने से पहले पिएं इस मसाले का पानी, थुलथुल पेट होगा फ्लैट; डायबिटीज भी होगा कंट्रोल; मिलते हैं ये अन्य फायदे

सोने से पहले पिएं इस मसाले का पानी, थुलथुल पेट होगा फ्लैट; डायबिटीज भी होगा कंट्रोल; मिलते हैं ये अन्य फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 10, 2024 11:33 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 11:33 pm IST

​अगर आपका वजन भी कम नहीं हो रहा है और साथ ही साथ शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट में इस मसाले का पाने शामिल करें।

दालचीनी के फायदे - India TV Hindi
दालचीनी के फायदे Image Source : SOCIAL

आजकल लोग मोटापे की चपेट में बहुत तेजी से आ रहे हैं। ऐसे में बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग डाइट से लेकर एक्सरसाइज़ करने में अपना जी जान लगा देते हैं। लेकिन बावजूद इसके कोई रिजल्ट नहीं मिलता है और मोटापा जस का तस बना रहता है। अगर आप भी मोटापे को कम करने के लिए कई तरह के जतन कर थक चुके हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक कारगर नुस्खा। चलिए जानते हैं ये नुस्खा क्या है? 

दालचीनी है गुणों की खान (Cinnamon is a storehouse of qualities)

किचन में पाया जाने वाला दालचीनी आपका वजन कम करने में बेहद सहायता कर सकता है। जी हां, यह एक ऐसा मसाला है जो बिरयानी और चाय खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी असरदार है। बता दें, दालचीनी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, और विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।

फैट कम करने में फायदेमंद है दालचीनी (Cinnamon is beneficial in reducing fat)

सबसे पहले एक गिलास पानी में 6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर इस पानी को लगभग 15 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद हल्का गुनगुना होने पर छानकर उसमें एक चम्मच शहद मिला दें। अब इस पानी को रात में  सोने से पहले रोज़ाना पिएं।  अगर आप ये पानी सुबह के समय भी पीने लगेंगे तो और भी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

इन समस्याओं में भी कारगर है दालचीनी (Cinnamon is also effective in these problems)

  • शुगर होता है कंट्रोल: दालचीनी का पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है। दरअसल, दालचीनी इंसुलिन में सुधार कर और शुगर के स्तर को कम करता है। ऐसे में डायबिटीज से ग्रसित लोगों को दालचीनी का पानी ज़रूर पीना चाहिए। 

  • इम्यूनिटी भी होती है मजबूत: दालचीनी का पानी पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।    ऐसे में जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उन्हें दालचीनी का सेवन ज़रूर करना चाहिए। साथ ही इसके सेवन से मौसमी बीमारियों से भी दूर रहेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।