1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई Uric Acid के मरीजों के लिए Oats है फायदेमंद, शरीर से सोख लेगा एक्स्ट्रा प्यूरीन; जानें कैसे करें सेवन?

हाई Uric Acid के मरीजों के लिए Oats है फायदेमंद, शरीर से सोख लेगा एक्स्ट्रा प्यूरीन; जानें कैसे करें सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 10, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 10:50 pm IST

हाई यूरिक एसिड में ओट्स का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, इस अनाज में कुछ ऐसे गुण हैं जो कि इसे इस बीमारी के लिए परफेक्ट फूड बनाता है।

यूरिक एसिड में ओट्स के फायदे - India TV Hindi
यूरिक एसिड में ओट्स के फायदे Image Source : SOCIAL

अगर आपका शरीर प्रोटीन को सही से पचा नहीं पा रहा है तो, ऐसे में प्रोटीन से निकलने वाला वेस्ट प्यूरिन शरीर में बढ़ता जाता है और यही यूरिक एसिड को बढ़ाने का काम करता है। जब ये यूरिक एसिड ज्यादा होकर हड्डियों में जमा होने लगता है तो इससे जोड़ों के बीच सूजन की समस्या होती है और फिर ये यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में आप इन अनाज का सेवन कर सकते हैं जो कि इस पूरी स्थिति में बेहद कारगर तरीके से काम करता है। तो, जानते हैं जब यूरिक एसिड बढ़ा होता है तो ओट्स का सेवन कैसे मददगार है।  साथ ही इसके क्या फायदे हैं।

हाई यूरिक एसिड में ओट्स खाने के फायदे (Benefits of eating oats in high uric acid)

ओट्स में प्रति 100 ग्राम  50 से 150 मिलीग्राम प्यूरीन होता है। लेकिन, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि प्यूरिन पचाने में कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, ये शरीर से प्यूरिक के कणों को अवशोषित कर सकता है और मल में थोक जोड़कर इसे अपने साथ बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये प्यूरिन पचाने का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है  जिससे यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

सप्ताह 2 बार ओट्स खाएं (Eat oats 2 times a week)

यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर सलाह देता है कि अगर आपको हाई यूरिक एसिड या फिर गठिया की भी समस्या है तो आपको सप्ताह 2 बार ओट्स खाना चाहिए। इसमें आपको सब्जियों को भी शामिल करना चाहिए जो कि यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। तो, अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको ओट्स को सब्जियों के साथ उबालकर लेना चाहिए। ऐसा करना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।  जैसे कि कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याएं। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं, तो इन तमाम कारणों से ओट्स खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।